- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- चुनाव प्रचार के लिए...
महाराष्ट्र
चुनाव प्रचार के लिए पार्टी जहां भेजेगी, वहां जाऊंगा, अभी असम-केरल की जिम्मेदारी है : सीएम फडणवीस
SHIDDHANT
29 March 2026 9:12 PM IST

x
Nagpur नागपुर। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर में '69वीं अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट 2025-26' का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान पांच राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश के चुनावों के बीच संकेत दिया है कि वह जल्द ही विभिन्न राज्यों में प्रचार के लिए दौरा करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी जहां भी जिम्मेदारी सौंपेगी, वह वहां जाने के लिए तैयार हैं। फिलहाल उन्हें असम और केरल में चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी दी गई है।
उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान यह भी स्पष्ट किया कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के संभावित विलय को लेकर टिप्पणी करने का यह उचित समय नहीं है। इस विषय पर अंतिम राय पार्टी की अध्यक्ष सुनेत्रा पवार ही देंगी, इसलिए इस पर उनकी ओर से कोई प्रतिक्रिया देना उचित नहीं होगा।
इसी बीच नागपुर में आयोजित हो रहे 69वें अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट को लेकर भी मुख्यमंत्री ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस प्रतिष्ठित आयोजन की मेजबानी महाराष्ट्र पुलिस कर रही है और नागपुर को इसके लिए चुना जाना गर्व की बात है। इस मीट में डॉग स्क्वॉड, आधुनिक पुलिस तकनीकों और अन्य पेशेवर प्रतियोगिताओं के माध्यम से देशभर के पुलिस बलों के बीच अनुभवों का आदान-प्रदान होता है।
इस आयोजन का ऐतिहासिक महत्व भी है, क्योंकि लगभग 69 वर्ष पहले पहली बार इसी शहर में इस मीट का आयोजन हुआ था। इस बार देश के 29 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से करीब 1,300 पुलिस अधिकारी इसमें भाग लेने पहुंचे हैं। कार्यक्रम का उद्घाटन रविवार को हुआ और इसका समापन 3 अप्रैल को होगा।
पेट्रोल-डीजल की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों पर मुख्यमंत्री ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि राज्य में ईंधन का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और किसी प्रकार की घबराहट की जरूरत नहीं है। पहले भी जब लोगों ने लंबी कतारें लगाई थीं, तब सरकार ने स्थिति स्पष्ट की थी, लेकिन कुछ लोगों ने अफवाह फैलाने का काम किया। अब ऐसे तत्वों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है, जिससे स्थिति सामान्य बनी रहे।
अशोक खरात मामले की जांच के संबंध में पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि रूपाली चाकणकर को समन जारी होने की जानकारी फिलहाल उनके पास नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि मामले की जांच निष्पक्ष तरीके से जारी है और रोजाना इस प्रकार की जानकारी साझा नहीं की जाती। आवश्यकता पड़ने पर ही आधिकारिक जानकारी दी जाती है, इसलिए उचित समय पर ही इस मामले में विस्तृत जानकारी सामने आएगी।
Tagsदेवेंद्र फडणवीसनागपुर पुलिस मीटपुलिस ड्यूटी मीट 2026महाराष्ट्र न्यूजचुनाव प्रचारअसम केरल चुनावपेट्रोल अफवाहNCP विलयजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





