महाराष्ट्र

दहेज़ के लिए प्रताड़ित करते थे पति और ससुर, खाने में देते थे स्लो-पाइजन

Teja
31 Oct 2021 4:19 PM GMT
दहेज़ के लिए प्रताड़ित करते थे पति और ससुर, खाने में देते थे स्लो-पाइजन
x

फाइल फोटो 

पढ़े पूरी खबर

जनता से रिस्ता वेबडेसक | इंदौर शहर के एक बड़े कारोबारी की इंजीनियर बेटी की शिकायत पर उसके पति और ससुर को पुणे से अरेस्ट किया गया है। बेटी कनिका का आरोप है कि ससुरालवाले उसे खाने में स्लो पॉइजन (धीमा जहर) और पारा मिलाकर देते थे। दहेज के लिए पीटा जाता था। उससे जूते तक साफ करवाए जाते थे। कनिका पुणे की ही IT कंपनी में जॉब करती है। पति अधिश भी IT कंपनी में जॉब करता है। कनिका ने उसके जेवर और कैश भी हड़पने का आरोप लगाया है।

टीआई तहजीब काजी के मुताबिक कनिका पुणे की आईटी कंपनी में जॉब करती थी। साथ काम करने वाले अधिश से दोस्ती के बाद दोनों ने 2013 में शादी कर ली। दोनों सेक्टर-27 निगड़ी पुणे में रहने लगे। कनिका के आरोप पर जांच के लिए उसके ब्लड सैंपल लिए गए हैं।

कनिका के मुताबिक दहेज में सोने-चांदी के जेवर और लाखों रुपए कैश दिए। अधिश हनीमून के लिए बाली (विदेश) ले गया था। वहां से ही उसने विवाद करना शुरू कर दिया। ससुराल लौटने पर सास नीता, ससुर अशोक, ननद नियंता ने जूते साफ करवाए। ऐसा न करने पर चोटी पकड़कर खींचा और पिटाई की। उसका मोबाइल छीन लिया गया।

नई कार लाने की डिमांड की

कनिका का आरोप है कि ससुरालवालों ने नई कार की डिमांड की। घर में रखने से इनकार कर दिया तो मजबूरी में उसे चचेरी बहन के फ्लैट में रहना पड़ा। इंदौर से पेरेंट्स मिलने पुणे आए तो उनसे रेस्टोरेंट में मुलाकात की। नवंबर 2019 में भाई की शादी में भी ससुराल से कोई नहीं आया। जब इंदौर से पुरानी कार लेकर पुणे गई तो ताने दिए गए। इसके बाद लॉकडाउन लग गया और वह तब पॉजिटिव हो गई।

रैपर देख पता चला पारा देते हैं

कनिका के मुताबिक उसे जहरीले पदार्थ खाने में मिलाकर दिए गए। ऐसी दवाइयां दीं, जिससे वह निढाल हो गई। एक दिन उसे खाली रैपर मिले, जिससे पता चला कि उसे स्लो पॉइजन और पारा मिलाकर दिया जा रहा था।

धीमे जहर की तरह काम करता है पारा

थर्मामीटर में पारा बुखार मापने में इस्तेमाल होता है। अगर यह आपके पेट में चला गया तो सबसे पहले उल्टियां आएंगी और आप हैजे से पीड़ित हो जाएंगे। पेट में दर्द बना रहेगा। धीरे-धीरे कमजोरी और सुस्ती महसूस होगी। एक वक्त पर इसका असर दिमाग और किडनी में भी पड़ेगा। इससे जान भी जा सकती है।

Next Story