महाराष्ट्र

पति ने पत्नी और बेटे पर फेंका केमिकल, अब गिरफ्तार

Rani Sahu
24 Jun 2022 9:19 PM IST
पति ने पत्नी और बेटे पर फेंका केमिकल, अब गिरफ्तार
x
पति ने पत्नी और बेटे पर फेंका केमिकल

मुंबई: मुंबई के मलाड (Malad) इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक शख्स ने अपनी पत्नी और तीन साल के बेटे के चेहरे पर खतरनाक केमिकल (Chemical) फेंक दिया। आरोपी पति को शक था कि उसकी पत्नी का उसकी कंपनी में किसी के साथ अफेयर चल रहा है। इसी वजह से आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया। घायल मां और बेटे का अस्पताल में इलाज चल रहा है। शिकायत (Complaint) मिलने पर मलाड पुलिस (Malad Police) ने आरोपी पति को गिरफ्तार (Arrested) कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी शख्स की चार साल पहले शादी हुई थी।दो साल पहले दोनों घरेलू कलह से तंग आकर अलग हो गए थे और तब से दोनों अलग रहते हैं। पीड़ित महिला एक कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करती है। ऐसे में उसके पति को शक है कि उसकी कंपनी के किसी कर्मचारी से अवैध संबंध हैं। इसी बात को मन में लेकर वह रात दो बजे अपनी पत्नी के घर पहुंचा और गेट खुलते ही मां और बेटे पर केमिकल फेंककर फरार हो गया।
पड़ोसियों ने अस्पताल में भर्ती कराया
पड़ोसी पीड़ित महिला की चीख सुनकर उसके घर पहुंचे और आनन-फानन में दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के अनुसार, केमिकल की वजह से महिला का चेहरे और शरीर कुछ हिस्सा जल गया है। वहीं बच्चे के होठ के पास जल गया है। पुलिस ने शिकायत मिलने पर इस मामले में एक्शन लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आरोपी से पूछताछ कर रही है।


Next Story