महाराष्ट्र

इंसानियत शर्मसार: एक ही नाबालिग लड़की से छह महीने में 400 लोगों ने किया दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार

Kunti Dhruw
14 Nov 2021 5:28 PM GMT
इंसानियत शर्मसार: एक ही नाबालिग लड़की से छह महीने में 400 लोगों ने किया दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार
x
महाराष्ट्र के बीड में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के कथित मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

महाराष्ट्र के बीड में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के कथित मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बीड के पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजा रामसामी ने बताया कि पीड़िता विवाहित है और दो महीने की गर्भवती है। उसकी शिकायत के आधार पर बाल विवाह अधिनियाम, दुष्कर्म, उत्पीड़न और पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। एसपी ने बताया कि पीड़िता के साथ कथित तौर पर पिछले छह महीने में 400 लोगों ने दुष्कर्म किया और कुछ पुलिस कर्मियों ने भी उसका शारीरिक शोषण किया था। उन्होंने कहा कि मामले में कानून के अनुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।

Next Story