- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- ह्यूमन ट्रैफिकिंग गैंग...

x
Maharashtra महाराष्ट्र : मीरा-भायंदर और वसई विरार पुलिस आयुक्तालय के अंतर्गत आने वाली क्राइम ब्रांच यूनिट-1 ने एक बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर साइबर क्राइम और ह्यूमन ट्रैफिकिंग करने वाली गैंग का पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनसे पूछताछ के बाद विदेशी लोगों के भी नाम सामने आने की आशंका जताई जा रही है।
दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोगों द्वारा अंतरराष्ट्रीय साइबर क्राइम और ह्यूमन ट्रैफिकिंग की वारदात को अंजाम दिया जा रहा है। ये लोग पहले लोगों को पहले थाईलैंड भेजते थे। वहां से बाय रोड म्यान्मार भेजा जाता था, जहां पर उनको जबरदस्ती साइबर क्राइम में शामिल किया जाता था। जो व्यक्ति इसका विरोध करता था, उसे प्रताड़ित भी किया जाता था। पुलिस के अनुसार इस गैंग में विदेशी नागरिक भी शामिल थे। इस बड़े ऑपरेशन में पुलिस ने दो प्रमुख आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक आरोपी मीरा-भायंदर का निवासी है, जबकि दूसरा तेलंगाना राज्य का रहने वाला बताया गया है। हालांकि, पुलिस का दावा है कि इस मामले में और भी लोग शामिल हो सकते हैं और आगे जांच जारी है।
पुलिस ने बताया कि अब तक करीब 10 से 12 लोगों की ह्यूमन ट्रैफिकिंग की पुष्टि हुई है। यह संख्या भविष्य में बढ़ने की संभावना भी है। फिलहाल 5 पीड़ितों की पहचान की गई है जो भारत वापस लौट चुके हैं। बताया जा रहा है कि इन पीड़ितों के परिवार और मित्रों से भारी रकम वसूली गई थी। मीरा-भायंदर वसई विरार पुलिस आयुक्तालय के अधिकारी निकेत कौशिक ने बताया कि इस मामले में पुलिस की टीम पूरी तरह से सतर्क है और दोषियों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी से अपील की है कि ऐसी धोखाधड़ी या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलते ही पुलिस को सूचित करें ताकि जल्द से जल्द अपराधियों को गिरफ्तार किया जा सके।
Tagsमीरा-भायंदरवसई-विरारपुलिस आयुक्तालयक्राइम ब्रांच यूनिट-1साइबर क्राइमह्यूमन ट्रैफिकिंगगैंगगिरफ्तारथाईलैंडम्यान्मारविदेशी नागरिकपीड़ितजालसाजीअपराधपुलिस जांचनिकेत कौशिक।जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





