महाराष्ट्र

मुंबई-गोवा हाईवे पर भीषण सड़क हादसे, 9 की मौत

Rani Sahu
19 Jan 2023 6:49 AM GMT
मुंबई-गोवा हाईवे पर भीषण सड़क हादसे, 9 की मौत
x
महाराष्ट्र में मुंबई-गोवा हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसा देखने को मिला है। एक कार और ट्रक के टकरा जाने के चलते इसमें सवार 9 लोगों की मौके पर मौत हो गई है। मृतकों में 3 महिलाएं भी शामिल हैं। यह हादसा रायगढ़ के मानगांव के रेपोली में हुई है।सड़क हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। ट्रक और कार की आमने सामने से टक्कर जैसे ही हुई कार पूरी तरह से पिचक कर क्षतिग्रस्त हो गई और कार में सवार लोगों की मौत हो गई। रायगढ़ जिले में मुंबई-गोवा राजमार्ग पर गुरुवार सुबह 4.45 बजे यह घटना घटी। तेज रफ्तार ट्रक की वैन से टक्कर होने से नौ लोगों की मौत हो गई और एक बच्चा घायल बताया जा रहा है।
यह दुर्घटना मुंबई से 130 किमी से अधिक दूर स्थित रायगढ़ के रेपोली गांव में सुबह हुई। पुलिस अधीक्षक सोमनाथ घार्गे ने कहा कि पीड़ित सभी रिश्तेदार वैन में रत्नागिरी जिले के गुहागर जा रहे थे। ट्रक मुंबई की ओर जा रहा था। अधिकारी ने कहा कि मृतकों में एक बच्ची, तीन महिलाएं और पांच पुरुष शामिल हैं। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया।अधिकारी ने बताया कि हादसे में घायल हुई चार वर्षीय बच्ची को मानगांव के एक अस्पताल में ले जाया गया। उन्होंने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने कहा कि दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

{जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}

Next Story