महाराष्ट्र

राजसमंद में दहशत फैलाने के आरोप में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

Admindelhi1
29 March 2024 8:37 AM GMT
राजसमंद में दहशत फैलाने के आरोप में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
x

राजसमंद: राजसमंद में रेलमगरा पुलिस थाना सर्कल में दहशत फैलाते एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया। रेलमगरा पुलिस थाना इंचार्ज प्रभु सिंह चुण्डावत के अनुसार रेलमगरा पुलिस थाना इंचार्ज ने टीम का गठन कर आदतन अपराधियों व हिस्ट्रीशीटर के बारे में छानबीन की। पुलिस को जानकारी मिलने पर पुलिस सिन्देशर खुर्द पहुंची जहां हिस्ट्रीशीटर कन्हैया लाल (27) उर्फ काला पुत्र शंकर लाल गांव में तलवार लेकर लोगोँ को भयभीत कर रहा था।

जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ अब तक गम्भीर प्रवृत्ति के एक दर्जन से भी अधिक प्रकरण दर्ज है हिस्ट्रीशीटर कन्हैया लाल अभी एक माह पूर्व अपने गांव की ही एक महिला के साथ छेड़छाड़ की घटना में भी वांछित था।

Next Story