महाराष्ट्र

गणपति उत्सव के लिए GSB सेवा मंडल ने करवाया 316.40 करोड़ रुपए का बीमा

Rani Sahu
31 Aug 2022 2:55 PM GMT
गणपति उत्सव के लिए GSB सेवा मंडल ने करवाया 316.40 करोड़ रुपए का बीमा
x
GSB सेवा मंडल ने गणपति उत्सव के लिए करवाया 316.40 करोड़ रुपए का बीमा – GSB सेवा मंडल के गणपति को देश का सबसे महंगा गणेश मंडल माना जाता है
GANESHOTSAV 2022- GSB सेवा मंडल ने गणपति उत्सव के लिए करवाया 316.40 करोड़ रुपए का बीमा – GSB सेवा मंडल के गणपति को देश का सबसे महंगा गणेश मंडल माना जाता है
गणेशोत्सव ( Ganeshotsav 2022) के त्योहार को अब बस कुछ ही दिन बचे हुए है।
ऐसे में जीसबी ( GSB Ganesh mandal) मंडलो ने बप्पा को लाने की तैयारियां शुरु कर दी है। मुंबई के लालबाग के राजा की एक झलक पाने के लिए देश के कोने कोने से लोग आते है।
मुंबई की गणेश गल्ली की गणपति भी देश के सबसे पुराने सार्वजनिक गणेश मंडलो में से एक है।
जीएसबी सेवा मंडल को देश का सबसे महंगा गणेश पांडाल माना जाता है।
316.40 करोड़ रुपए का बीमा
GSB सेवा मंडल ने आगामी गणपति उत्सव के लिए 316.40 करोड़ रुपए का बीमा करवाया है।
मुंबई के किंग्स सर्कल में स्थित जीएसबी सेवा मंडल के अध्यक्ष विजय कामथ ने बताया कि बुधवार
से शुरू होने वाले 10 दिनो के उत्सव के लिए सभी सार्वजनिक देनदारियों और मंडल में आने वाले प्रत्येक भक्त को बीमा के तहत कवर किया गया है।
316.4 करोड़ रुपए के बीमा में सोने, चांदी और अन्य मूल्यवान वस्तुओं के लिए 31.97 करोड़ रुपए का कवर और पंडाल, स्वयंसेवकों, पुजारियों, रसोइयों, जूतों के 'स्टाल'
पर काम करने वाले कर्मचारियों, पार्किंग के कर्मचारियोंऔर सुरक्षा कर्मियों का 263 करोड़ रुपए का व्यक्तिगत बीमा कवर शामिल है।
Rani Sahu

Rani Sahu

    Next Story