महाराष्ट्र

राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने आंबेडकर को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी

Rani Sahu
6 Dec 2022 9:29 AM GMT
राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने आंबेडकर को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी
x
मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी (Governor Bhagat Singh Koshyari ), मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Cm Eknath Shinde) और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को डॉ. भीम राव आंबेडकर (Dr. Babasaheb Ambedkar) को उनकी 66वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी। भारत रत्न से सम्मानित संविधान निर्माता आंबेडकर की पुण्यतिथि को 'महापरिनिर्वाण दिवस' के रूप में मनाया जाता है।
राज्यपाल कोश्यारी, मुख्यमंत्री शिंदे और उपमुख्यमंत्री फडणवीस ने मुंबई के दादर इलाके स्थित शिवाजी पार्क में आंबेडकर के स्मारक 'चैत्यभूमि' पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर राज्य के मंत्री दीपक केसरकर, मंगल प्रभात लोढा, लोकसभा सदस्य राहुल शेवाले, मुंबई नगर आयुक्त इकबाल सिंह चहल और डॉ. बी आर आंबेडकर के पौत्र एवं वंचित बहुजन अघाड़ी (वीबीए) के प्रमुख प्रकाश आंबेडकर भी उपस्थित थे। हर साल, राज्य भर से हजारों लोग छह दिसंबर को बी आर आंबेडकर के स्मारक 'चैत्यभूमि' में जुटते हैं।
आंबेडकर का निधन 1956 में इसी दिन हुई थी। बृहन्मुंबई महानगर निगम (बीएमसी) ने बड़ी संख्या में लोगों के शिवाजी पार्क पहुंचने के मद्देनजर वहां पेयजल, अस्थायी शौचालय एवं चिकित्सकीय सुविधाओं की व्यवस्था की है। पार्क में अस्थायी तंबू भी लगाए गए हैं। बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति और परिवहन (बेस्ट) ने आगंतुकों की सुविधा के लिए शिवाजी पार्क क्षेत्र में 50 अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की है और 500 अतिरिक्त लाइट लगाई हैं। (एजेंसी)

सोर्स -नवभारत.कॉम

( जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।)

Next Story