महाराष्ट्र

मुंबईकरों के लिए खुशखबर, 19 रुपए में 10 बार बेस्‍ट सफर

Rani Sahu
26 Sep 2022 7:10 AM GMT
मुंबईकरों के लिए खुशखबर, 19 रुपए में 10 बार बेस्‍ट सफर
x
मुंबई,। नवरात्रि और दशहरा (Navratri and Dussehra) जैसे पर्व-त्योहार के मौके पर मुंबईकरों के लिए अच्‍छी खबर है। मुंबई में बेस्ट बस (best bus) सेवा ने एक बड़ा ऑफर (offer) दिया है। इस ऑफर के तहत सिर्फ 19 रुपए के टिकट में 10 बार बस में सफर किया जा सकेगा। इस बात की जानकारी मुंबई में बस सर्विस को कंट्रोल करने वाले बेस्ट प्रशासन ने दी है। नवरात्रि का उत्साह शुरू है, दशहरा आने वाला है। ऐसे में बेस्ट ने यह सुविधा देकर त्योहार का मजा बढ़ा दिया है। इस सुविधा का लाभ वही यात्री ले सकते है, जिनके मोबाइल पर चलो एेप डाउनलोड होगा।
लेकिन यह आॅफर ज्यादा दिनों तक नहीं रहने वाला है। यह ऑफर आज से शुरू होगा और पंाच अक्टूबर तक चलेगा। यानी इन नौ दिनों में आप एक बार 19 रुपए का टिकट ले लें तो उसे आप किसी भी दिन टोटल 10 बार सफर करने के लिए इस्तेमाल कर सकेंगे। दस दिनों के बाद फिर से पुराने नियमों पर लौटना होगा।
Rani Sahu

Rani Sahu

    Next Story