महाराष्ट्र

Abortion के दौरान प्रेमिका की मौत

Jyoti Nirmalkar
23 July 2024 3:37 AM GMT
Abortion के दौरान प्रेमिका की मौत
x
पुणे Pune : एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने अपनी प्रेमिका के शव के साथ उसके दो बच्चों को नदी में फेंक दिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी के एक दोस्त को भी गिरफ्तार किया गया है। दरअसल अबॉर्शन के दौरान प्रेमिका की मौत हो गई थी। 9 जुलाई को नवी मुंबई के एक HOSPITAL अस्पताल में अबॉर्शन के दौरान 25 साल की महिला की मौत हो गई थी। मुख्य आरोपी गजेंद्र दागदखैरे ने अपने दोस्त की मदद से महिला के शव को इंद्रायनी नदी में फेंक दिया।
महिला के शव को नदी में फेंकता देख उसके 5 और दो साल के दोनों बच्चे रोने लगे। पुलिस ने बताया कि आरोपी गजेंद्र ने दोनों बच्चों को भी नदी में धक्का दे दिया। पुलिस ने बताया कि मृतक महिला अपने पति से अलग रहती थी और गजेंद्र के साथ RELATIONSHIP रिलेशनशिप में थी। प्रेग्नेंट होने के बाद दोनों ने अबॉर्शन कराने का फैसला किया है। हालांकि अस्पताल की लापरवाही की वजह से उसकी जान चली गई। पुलिस ने बताया कि शव को फेंकने में एक एजेंट भी शामिल था जिसने उसे अबॉर्शन के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया था।
घटना के कई दिनों के बाद आरोपी गजेंद्र और उसका साथी रविकांत ऐसे व्यवहार कर रहे थे जैसे कि कुछ हुआ ही नहीं। वहीं महिला के परिवारवाले लगातार उससे संपर्क करने की कोशिश कर रहे थे। इसके बाद एक शख्स ने POLICE पुलिस के पास लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस की जांच में पता चला कि महिला को गजेंद्र अकसर फोन करता था। पूछताछ में आरोपी गजेंद्र ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। हालांकि शक होने पर सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने सच उगल दिया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। कोर्ट ने दोनों को 30 जुलाई तक की पुलिस हिरासत में भेजा है।
Next Story