- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- लड़की से ऑटो में...
महाराष्ट्र
लड़की से ऑटो में छेड़छाड़, चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Shantanu Roy
16 Nov 2022 2:59 PM GMT

x
देखें VIDEO...
औरंगाबाद। औरंगाबाद पुलिस ने सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपी को चंद घंटो में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ऑटो चालक की पहचान सय्यद अकबर सय्यद हमीद के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक, लड़की 13 नवंबर को अपना ट्यूशन खत्म कर ऑटो से घर आ रही थी कि इतने में ड्राइवर ने चलते ऑटो में पहले लड़की से अश्लील सवाल किए, और फिर छेड़छाड़ शुरू कर दी।
#WATCH औरंगाबाद (महाराष्ट्र): लड़की से ऑटो में छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने एक ऑटो रिक्शा चालक को गिरफ़्तार किया है। ऑटो चालक ने बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश तभी लड़की चलती ऑटो से कूद गई।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 16, 2022
(वीडियो: CCTV) pic.twitter.com/yG8Sj2PmUd
बता दें कि आरोपी ने नाबालिग लड़की को अकेला देख ऑटो के भीतर ही उसके साथ अश्लील बातें और छेड़छाड़ करना शुरू कर दिया। शुरूआत में लड़की को कुछ भी समझ नहीं आ रहा था, लेकिन बाद में वो आरोपी के गंदे इरादे समझ गई। उसे समझ में आ गया कि उसके साथ कुछ गलत हो सकता है। जिसके बाद उसने औरंगाबाद के सिल्ली खाना परिसर में चलते हुए ऑटो से छलांग लगा दी। सीसीटीवी से हुई ऑटो की पहचान: बता दें कि क्रांति चौक पुलिस ने ऑटो और आरोपी ड्राइवर का पता लगाने के लिए इलाके के कई सीसीटीवी फुटेज खंगाले और उस में ऑटो का नंबर पता चल गया।
बाद में पुलिस ने ऑटो ड्राइवर सैयद अकबर सैयद हामिद को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही पुलिस ने स्टूडेंट्स और महिलाओं से अनुरोध किया है कि वह जब भी ऑटो में बैठे उस समय अपने मोबाइल में ऑटो का फोटो खींच ले ताकि कोई भी होने वाली घटना से बच सकें। गौरतलब है कि कुछ महीने पहले एक महिला के साथ इसी प्रकार का छेड़छाड़ हुई थी जिसके बाद उस महिला ने चलते ऑटो से छलांग लगा दी थी।
Next Story