महाराष्ट्र

लड़की के साथ Zomato डिलीवरी बॉय ने किया छेड़छाड़, गिरफ्तार

Rani Sahu
20 Sep 2022 7:05 AM GMT
लड़की के साथ Zomato डिलीवरी बॉय ने किया छेड़छाड़, गिरफ्तार
x
महाराष्ट्र : फूड डिलीवरी के दौरान घटने वाली घटनाओं का मामला बढ़ता ही जा रहा है। आए दिन ऐसे कई मामले सामने आ रहे हैं। जिसमें कभी डिलीवरी बॉय (Delivery Boy) को परेशान या उसके साथ मारपीट की जा रही है तो कभी फूड डिलीवरी लेकर आने वाला शख्स कस्टमर (Customer) के साथ छेड़छाड़ कर रहा है।
दरअसल, पुणे सिटी (Pune City) पुलिस ने येवालेवाड़ी (Yewalewadi) में एक लड़की से कथित तौर पर छेड़छाड़ करने के आरोप में एक फूड डिलीवरी मैन (Food Delivery Boy) को गिरफ्तार किया गया। बता दें कि करीब 19 साल की एक लड़की का आरोप है कि उसने जोमैटो पर ऑर्डर (Zomato Order) किया था। जिसकी डिलीवरी एक 42 साल का रईस शेख नाम का शख्स लेकर पहुंचा। डिलीवरी लेकर आए शख्स ने लड़की से पीने के लिए पानी मांगा।
जब लड़की ने उसे पानी पिलाया, तो उसने उसे अपने पास खींच लिया और उसके गाल पर जबरदस्ती दो बार किस किया। किस करने के बाद जोमैटो बॉय वहां से चला गया साथ ही जाते-जाते उसने लड़की से यह भी कहा कि वह उसके अंकल जैसा है। अगर उसे किसी भी तरह की मदद की जरुरत हो तो वो उसे याद कर ले।
डिलीवरी बॉय की हरकतें अभी यहीं नहीं रुकी। जाने के बाद भी वह लड़की को उसके WhatsApp नंबर पर मैसेज भेजने लगा।
जिसके बाद उस लड़की ने कोंढवा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाई थी। हालांकि, ANi के रिपोर्ट्स के मुताबिक बाद में उसे जमानत पर रिहा किया गया।
Rani Sahu

Rani Sahu

    Next Story