- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- गौरी गणपति का हुआ...
![गौरी गणपति का हुआ विसर्जन गौरी गणपति का हुआ विसर्जन](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/09/05/1973655-1.webp)
x
मुंबई। गणपति बप्पा का बुधवार 31 अगस्त को आगमन हुआ।आगमन के दूसरे दिन ही गुरुवार से डेढ़ दिन की पूजा अर्चना के बाद बप्पा को विदाई दी जाने लगी।सोमवार को गणपति बप्पा के साथ गौरी का भी विसर्जन (Gauri's immersion) किया गया। गौरी का आगमन शनिवार को हुआ था। सोमवार रात तक 3 हजार से अधिक मूर्तियो का विसर्जन हुआ।
बता दे कि गणेशोत्सव का त्योहार इस साल धूम धाम से मनाया जा रहा है। कोरोना महामारी के कारण पिछले दो साल त्योहार प्रतिबंध में मनाए गए ।इस साल कोरोना महामारी का प्रकोप कम हो जाने के कारण सभी त्योहार बड़े उत्साह से मनाया जा रहा है।गणेशोत्सव का त्योहार भी धूम धाम से मनाया जा रहा है। 31अगस्त को गणपति बप्पा आगमन के दूसरे दिन से ही बप्पा को विदाई दी जाने लगी।सोमवार को गणपति बप्पा के साथ शनिवार को गौरी का भी आगमन हुआ। सोमवार को गणपति बप्पा और गौरी को मिलकर शाम 6 बजे तक 3305 मूर्तियो का विसर्जन हुआ जिसमे 15 सार्वजनिक घरेलू मूर्तियां 2748 और 542 गौरी का विसर्जन हुआ । जिसमें कृत्रिम तालाब में 4 सार्वजनिक 991 घरगुती और 190 गौरी का विसर्जन हुआ। गणपति बप्पा और गौरी की विदाई में भारी संख्या में लोग विसर्जन स्थलों पर आए। ढोल तासो और नगाड़ों की ताल पर भाविक हरोसलाल्स के साथ बप्पा की विदाई की।विसर्जन स्थलों पर आखिरी विदाई के समय पूजा अर्चना करने के बाद लोगो की आंखे नम हो जा रही थी और भारी मन से बप्पा की विदाई करते भाविक दिखाई दिए।
रविवार को 31हजार 365 मूर्तियो का हुआ था विसर्जन
रविवार को गणपति बप्पा आगमन पांचवे दिन कुल 31हजार 365 मूर्तियो का विसर्जन हुआ जिसमे 377 सार्वजनिक ,30 हजार 446 घरगुती और 27 हरतालिका मूर्तियो क्या विसर्जन हुआ जिसमे 12 हजार 423 मूर्तियो का क्रतिम तालाब में विसर्जन हुआ। कृतिम तालाब में 377 सार्वजनिक ,12030 घरगुती और हरतालिका की 16 मूर्तियो का विसर्जन हुआ।
Next Story