- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई में गणेश उत्सव...
महाराष्ट्र
मुंबई में गणेश उत्सव शुरू, सुरक्षा के लिए AI तकनीक और व्यापक इंतजाम
SHIDDHANT
26 Aug 2025 11:20 PM IST

x
MUMBAI मुंबई: समेत पूरे देश में बुधवार से गणेश उत्सव धूमधाम के साथ शुरू होने जा रहा है। लालबाग के राजा पंडाल में तैयारियां जोरों पर हैं। गृह राज्य मंत्री योगेश कदम ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि अगले 10 दिनों तक श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो।इस बार सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के निर्देश पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक का उपयोग किया जा रहा है।
मुंबई पुलिस ने भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। लाखों श्रद्धालु और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आने की संभावना को देखते हुए अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।मराठा आरक्षण आंदोलन की चेतावनी के बीच योगेश कदम ने आंदोलन की तारीख बदलने का अनुरोध किया ताकि गणेश उत्सव का माहौल प्रभावित न हो और कानून-व्यवस्था बनाए रखी जा सके।
Tagsगणेश उत्सव 2025मुंबईलालबाग के राजासुरक्षाAI तकनीकअमित शाहयोगेश कदमदेवेंद्र फडणवीसभीड़ प्रबंधनजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





