महाराष्ट्र

गढ़चिरौली एनकाउंटर: C-60 यूनिट ने 26 नक्सलियों का किया सफाया, सामने आई घटनास्थल की तस्वीरें, आईपीएस अंकिता शर्मा ने शेयर किया ये वीडियो

jantaserishta.com
14 Nov 2021 2:41 PM IST
गढ़चिरौली एनकाउंटर: C-60 यूनिट ने 26 नक्सलियों का किया सफाया, सामने आई घटनास्थल की तस्वीरें, आईपीएस अंकिता शर्मा ने शेयर किया ये वीडियो
x

गढ़चिरौली: महाराष्ट्र के नक्सल प्रभावित गढ़चिरौली जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ग्यारापट्टी जंगल में महाराष्ट्र पुलिस की C-60 यूनिट ने एनकाउंटर में 26 नक्सलियों को मार गिराया है। मुठभेड़ में तीन जवान भी घायल हुए हैं। गढ़चिरौली के एसपी अंकित गोयल ने इसकी पुष्टि की है।

महाराष्ट्र छत्तीसगढ़ की सीमा पर स्थित घटनास्थल मुंबई से 900 किलोमीटर दूर है। एसपी अंकित गोयल ने कहा, ''हमने अभी तक जंगल से 26 नक्सलियों के शव बरामद किए हैं।'' मारे गए नक्सलियों के पहचान की कोशिश चल रही है। सूत्रों के मुताबिक, मारे गए आतंकियों में इनका टॉप कमांडर भी शामिल है।


ग्यारापट्टी के वन क्षेत्र स्थित धनोरा में मुठभेड़ उस समय हुई, जब पुलिस टीम तलाशी अभियान चला रही थी। उन्होंने बताया कि नक्सलियों ने कमांडो को देखते ही गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई के बाद वे जंगल की ओर भाग निकले।
अधिकारी ने बताया कि सुबह मर्दिनटोला गांव के पास मुठभेड़ शुरू हुई थी। घायल हुए तीन पुलिसकर्मियों को उपचार के लिए हेलिकॉप्टर से नागपुर ले जाया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस की कमांडो टीम को सूचना मिली थी कि कुछ नक्सली छत्तीसगढ़ के जंगलों से गढ़चिरौली जाने वाले हैं।



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story