- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- हल्दी से लेकर संगीत...
महाराष्ट्र
हल्दी से लेकर संगीत तक, बहन नूपुर की शादी में कृति सेनन ने मचाया धमाल
SHIDDHANT
19 Jan 2026 11:20 PM IST

x
Mumbai मुंबई। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कृति सेनन का परिवार इन दिनों उनकी छोटी बहन नुपूर की शादी की वजह से सुर्खियों में छाया हुआ है। शादी के मुख्य समारोह खत्म होने के बाद कृति सेनन ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में कृति सेनन परिवार और दोस्तों के साथ खूब मस्ती करती दिख रही हैं। एक तस्वीर में वे हल्दी की रस्में निभाते हुए नजर आ रही हैं तो दूसरी में वे संगीत के दौरान धूम मचाती हुई नजर आ आईं। साथ ही, कलीरे और चूड़ा पहनने जैसी रस्मों की तस्वीरें भी पोस्ट की गईं। अभिनेत्री ने पोस्ट के साथ बड़ा कैप्शन लिखने के बजाए छोटा-सा कैप्शन लिखा, "शादी डंप।"
कृति ने बहन की शादी में ब्राइड्समेड की भूमिका निभाई और हर रस्म में खूब साथ दिया। अभिनेत्री की पोस्ट फैंस को काफी पसंद आ रही है। वे कमेंट सेक्शन में दोनों बहनों का प्यार, परिवार की खुशियों और रंगीन शादी की तारीफ कर रहे हैं।
नुपूर सेनन, सिंगर स्टेबिन बेन के साथ शादी के पवित्र बंधन में बंध गई हैं। यह शादी उदयपुर में हुई, जो काफी शानदार और यादगार रही। शादी की रस्में 9 से 11 जनवरी तक चलीं। पहले क्रिश्चियन रीति-रिवाज से व्हाइट वेडिंग हुई, जिसमें दूल्हा-दुल्हन ने सफेद लिबास में वादे पूरे किए। इसके बाद हिंदू परंपरा के अनुसार फेरे लिए गए। यह इंटरफेथ मैरिज थी, जिसमें पंजाबी और क्रिश्चियन रस्मों का खूबसूरत मेल देखने को मिला। परिवार और करीबी दोस्तों ने इस खास मौके पर शिरकत की।
उदयपुर में शादी समारोह के बाद नुपूर और स्टेबिन ने मुंबई में मनोरंजन जगत के कई फ्रेंड्स के लिए रिसेप्शन रखा था, जिसमें सलमान खान, मौनी रॉय, फराह खान, और दिशा पाटनी समेत कई सितारों ने शिरकत की थी। हालांकि, इस रिसेप्शन में सिंगर तलविंदर को भी देखा गया था। दिलचस्प बात ये है कि सोशल मीडिया पर यूजर्स सिंगर का नाम अभिनेत्री दिशा पटानी के साथ जोड़ रहे हैं। उनका कहना है कि दोनों रिलेशन में हैं। वहीं, दोनों को नूपुर और स्टेबिन की उदयपुर में हुई शादी के बाद साथ देखा गया था।
Tagsकृति सेनननुपूर सेनन शादीस्टेबिन बेनकृति सेनन इंस्टाग्राम पोस्टबॉलीवुड वेडिंग न्यूजउदयपुर डेस्टिनेशन वेडिंगइंटरफेथ मैरिजहल्दी सेरेमनीसंगीत नाइटकलीरे चूड़ा रस्मसेलिब्रिटी वेडिंगबॉलीवुड फैमिली न्यूजकृति सेनन ब्राइड्समेडशादी डंप पोस्टबॉलीवुड रिसेप्शनसलमान खानमौनी रॉयदिशा पाटनीफराह खानस्टेबिन बेन शादीनुपूर सेनन वेडिंग फोटोसोशल मीडिया ट्रेंडबॉलीवुड अपडेटजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





