- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- Fraud: लोगों को मकान...
महाराष्ट्र
Fraud: लोगों को मकान दिलाने का झांसा देकर 1.15 करोड़ रुपये ठगी
Sanjna Verma
4 July 2024 11:18 PM IST

x
Palghar पालघर: महाराष्ट्र के पालघर जिले में कई लोगों को मकान दिलवाने का वादा कर 1.15 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 30 वर्षीय आरोपी मार्च से फरार था. पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि विभिन्न सुरागों के आधार पर मंगलवार को आरोपी को वसई इलाके के वागरालपाड़ा से पकड़ा गया.
Manikpur पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक राजू माने के मुताबिक, पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपी ने पालघर के वसई और विरार के साथ साथ मुंबई में भी घर खरीदने के इच्छुक लोगों को वसई में एक चॉल में कमरे दिलाने का वादा करके अपने जाल में फंसाया था.
अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने अगस्त 2020 से मार्च 2024 तक लोगों से रुपये लिए और फरार हो गया.police ने पीड़ितों की संख्या के संबंध में जानकारी नहीं दी. उन्होंने बताया कि मार्च 2024 में कुछ पीड़ितों की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित प्राविधानों के तहत मामला दर्ज किया गया था.
Tagsपालघरमकानझांसाठगी palgharhousefraudcheatingजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





