- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- पूर्व सीएम देवेंद्र...
पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस का इशारों में हमला, शेयर इमेज में लिखा था सुअर से कभी मत लड़ो

मुंबई: एनसीपी नेता नवाब मलिक और बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस के बीच खुलकर आरोप-प्रत्यारोप जारी है। नवाब मलिक ने जहां बुधवार सुबह प्रेस कॉन्फ्रेंस कर देवेंद्र फडणवीस पर आरोपों की झड़ी लगा दी। इसके कुछ ही घंटे बाद फडणवीस ने एक ट्वीट के जरिए मलिक पर पलटवार किया है। मलिक ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाया था कि देवेंद्र फडणवीस के दाऊद इब्राहिम के करीबी रियाज भाटी से संबंध हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि देवेंद्र फडणवीस के मुख्यमंत्री रहते हुए महाराष्ट्र में जाली नोटों का धंधा फला-फूला। अब फडणवीस ने एक ट्वीट किया है, जिसे इन आरोपों पर जवाब समझा जा रहा है।
Thought of the day 👇🏼 pic.twitter.com/PkLiHS3GVW
— Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) November 10, 2021
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





