- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई इंडियंस से...
महाराष्ट्र
मुंबई इंडियंस से जुड़ीं पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर क्रिस्टन बीम्स, फ्रेंचाइजी ने सौंपी अहम जिम्मेदारी
SHIDDHANT
29 Dec 2025 8:41 PM IST

x
Mumbai मुंबई। गत चैंपियन मुंबई इंडियंस (एमआई) ने ऑस्ट्रेलिया की पूर्व लेग-स्पिनर क्रिस्टन बीम्स को अपना स्पिन बॉलिंग कोच नियुक्त किया है। फ्रेंचाइजी ने सोमवार को इसकी घोषणा की। सोमवार को फ्रेंचाइजी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में क्रिस्टन ने कहा, "मैं यहां पहली बार कोच के तौर पर आई हूं। झूलन गोस्वामी जैसी महान खिलाड़ियों में से एक और जिनके खिलाफ मैंने क्रिकेट खेला है, यह उनके साथ काम करने का एक शानदार मौका है।"
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने कहा, "यह अविश्वसनीय है कि उन्होंने बहुत लंबे समय में जीतने की लय बनाई है। आप सभी को इसी बारे में बात करते हुए सुनते हैं कि यह ग्रुप के खिलाड़ी एक-दूसरे से जुड़े हैं। यह एक परिवार है। आप इसी परिवार का हिस्सा बनना चाहते हैं। मुझे लगता है कि एक कोच के तौर पर, आप यही करना चाहते हैं। एक ऐसे माहौल में जाना है जो वाकई बहुत मजबूत लगे। एक ऐसी टीम से जुड़ना, जो जीतना जानती हो।"
क्रिस्टन मुंबई इंडियंस के सेटअप में शानदार कोचिंग का अनुभव लेकर आई हैं। इस टीम में हेड कोच लिसा केइटली, बॉलिंग कोच और मेंटर झूलन गोस्वामी, बैटिंग कोच देवीका पलशिकार और फील्डिंग कोच निकोल बोल्टन हैं।
क्रिस्टन बीम्स ऑस्ट्रेलिया की तरफ से 30 वनडे मुकाबलों में 22.45 की औसत के साथ 42 विकेट हासिल कर चुकी हैं। वहीं, 18 टी20 मुकाबलों में उन्होंने 20 विकेट अपने नाम किए हैं। बीम्स ऑस्ट्रेलिया की तरफ से 1 टेस्ट मैच भी खेल चुकी हैं। क्रिस्टन बीम्स ने अपने करियर में विमेंस बिग बैश लीग के 45 मैच खेले, जिसमें 24.08 की औसत के साथ 37 विकेट निकाले।
क्रिस्टन बीम्स विमेंस बिग बैश लीग में कोचिंग दे चुकी हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया महिला अंडर 19 टीम की हेड कोच के तौर पर काम किया है, इसके अलावा, क्रिस्टन क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया में नेशनल डेवलपमेंट लीड और क्रिकेट तस्मानिया में कम्युनिटी क्रिकेट मैनेजर-साउथ के तौर पर भी काम कर चुकी हैं।
Tagsमुंबई इंडियंसक्रिस्टन बीम्सस्पिन बॉलिंग कोचमहिला क्रिकेटझूलन गोस्वामीविमेंस बिग बैश लीगऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेटलिसा केइटलीटी20जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





