महाराष्ट्र

पुणे-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर पांच की मौत

Rani Sahu
25 Nov 2022 8:15 AM GMT
पुणे-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर पांच की मौत
x
पुणे। महाराष्ट्र (Maharashtra) में पुणे-मुंबई एक्सप्रेस-वे (Pune-Mumbai Expressway) पर ढेकू गांव के समीप एक कार को एक वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी, जिसके कारण पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस ने शुक्रवार को दी। पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना गुरुवार रात पुणे (Pune) से मुंबई (Mumbai) जा रही अर्टिगा कार के साथ हुई, जिसमें चालक और आठ लोग सवार थे। जब कार ढेकू गांव के समीप पहुंची तो चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और कार पीछे से आ रही अज्ञात वाहन से टकरा गई।

Source : Uni India

( जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।)

Next Story