महाराष्ट्र

बुलडोजर से एटीएम मशीन उखाड़ने का पहला मामला, उड़ाए 27 लाख

jantaserishta.com
26 April 2022 6:56 AM IST
बुलडोजर से एटीएम मशीन उखाड़ने का पहला मामला, उड़ाए 27 लाख
x

देश में कई राज्यों में जिस बुलडोजर का इस्तेमाल अपराधियों पर कार्रवाई के लिए हो रहा है, उसी बुलडोजर का इस्तेमाल कर कुछ चोर एक पूरी एटीएम मशीन को ही गायब कर ले गए। घटना महाराष्ट्र के सांगली जिले की है। बुलडोजर के सहारे ATM उड़ाने की यह घटना CCTV कैमरे में कैद हुई है, जिसमें दरवाजा तोड़ बुलडोजर को ATM मशीन उखाड़ते हुए देखा जा सकता है।

वारदात सांगली जिले के मिराज तालुका की है। शनिवार रात 12.30 बजे आगरा चौक पर लगे एक्सिस बैंक के ATM को चोर बुलडोजर की सहायता से उठा ले गए। जांच में सामने आया है कि चोरों ने पहले एक जेसीबी को पेट्रोल पंप से चुराया और फिर इसकी सहायता से ATM उड़ाया। उन्होंने न पूरे एटीएम रूम को भी तहस-नहस कर डाला है। जानकारी के मुताबिक, वारदात के समय एटीएम मशीन में 27 लाख रुपए थे।
बुलडोजर से एटीएम मशीन उखाड़ने का पहला मामला
चोरी की इस अजीबोगरीब हरकत को देख पुलिस के भी होश उड़ गए। यह देश का संभवतः पहला मामला है, जहां बुलडोजर के सहारे एटीएम की चोरी हुई है। जो सीसीटीवी फुटेज सामने आया है उसमें एक शख्स एटीएम के अंदर जाता है। फिर वह बाहर चला जाता है। जिसके बाद अचानक जेसीबी सीधे एटीएम में घुसते नजर आ रहा है। इस वारदात के कई घंटे बाद पुलिस को इसकी जानकारी हुई और मामले में पड़ताल शुरू हुई।
बुलडोजर के सहारे तोड़ी मशीन
खास यह है कि एटीएम सेंटर के बाहर ना सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे और ना ही कोई गार्ड था। कैश भी सुबह-सुबह ही डाला गया था, ऐसे में माना जा रहा है कि इसमें किसी ऐसे शख्स का हाथ है, जिसे पैसे डालने की जानकारी थी। एटीएम को उठाने के बाद आरोपियों ने उसे बुलडोजर से ही तीन हिस्सों में तोड़ा और फिर उसमें रखा कैश बॉक्स उड़ा कर गायब हो गए। पुलिस को सुबह लक्ष्मी रोड पर मशीन बरामद हुई
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story