महाराष्ट्र

चलती ट्रेन में फायरिंग, 4 लोगों की मौत

Rani Sahu
31 July 2023 12:16 PM GMT
चलती ट्रेन में फायरिंग, 4 लोगों की मौत
x
पालघर : महाराष्ट्र के पालघर में चलती हुई जयपुर-मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन में ताबड़तोड़ फायरिंग हुई है। फायरिंग में गोली लगने से 4 लोगों की मौत हुई है। मरने वाले चार लोगों में एक ASI और 3 यात्री शामिल है। हालांकि फायरिंग किया गया है यह अभी तक नहीं पता चला है। घटना सोमवार की सुबह करीब 5 बजे की है। फायरिंग पालघर और मुंबई के बीच दहिसर में हुई है। गोली चलाने वाले आरोपी कांस्टेबल को पकड़ लिया गया है। बताया जा रहा है कि वह कांस्टेबल मानसिक तनाव से ग्रसित था। पश्चिमी रेलवे ने कहा, "पालघर स्टेशन पार करने के बाद एक आरपीएफ कांस्टेबल ने चलती जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन के अंदर गोलीबारी कर दी. उसने एक आरपीएफ एएसआई और तीन अन्य यात्रियों को गोली मार दी। इसके बाद दहिसर स्टेशन के पास वह ट्रेन से बाहर कूद गया। आरोपी सिपाही को हथियार समेत हिरासत में लिया गया है."
दो जवानों के बीच हो रहा था झगड़ा
बताया जा रहा है, ट्रेन में दो जवानों चेतन और तिलक राम का झगड़ा हुआ था। इसके बाद चेतन ने फायरिंग की। फायरिंग के चलते ट्रेन में कोहराम मच गया। इसके बाद कुछ यात्री चलती ट्रेन से कूद गये जिससे वह घायल हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक चेतन अपने ट्रांसफर के चलते गुस्से में था। साथ ही वह पारिवारिक तनाव में भी था। मृतकों के शवों को बोरिवली में उताकर ट्रेन को आगे के लिए रवाना कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, जयपुर-मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 12956 में सुबह 5.23 बजे B5 कोच में फायरिंग हुई। ये ट्रेन जयपुर जंक्शन से दिन में 2 बजे चलती है और मुंबई सेंट्रल सुबह 6.55 पर पहुंचती है। हादसे में जान गंवाने वाले ASI का नाम टीका राम है।
Next Story