महाराष्ट्र

पारेख अस्पताल के पास आग लगने से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियां

Admin4
17 Dec 2022 2:01 PM GMT
पारेख अस्पताल के पास आग लगने से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियां
x
महाराष्ट्र। देश-प्रदेश में आग लगने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन कहीं न कहीं से भीषण आग लगने की खबरें सामने आ रही है। हाल ही में खबर मिली है कि, महाराष्ट्र में मुंबई के घाटकोपर में स्थित पारेख अस्पताल के पास आग लग गई है, अस्पताल के पास भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया है।
ये घटना महाराष्ट्र में मुंबई के घाटकोपर की है। मिली जानकारी के मुताबिक, आज पारेख अस्पताल के पास आग लगने की खबर सामने आई है। आग लगने से यहां रहने वाले लोगों के बीच में खौफ का माहौल है। क्योकि आग हॉस्पिटल के पास विश्वास बिल्डिंग में लगी है ऐसे में इमारत में फंसे लोगों को निकालने की कोशिश की जा रही है।
बिल्डिंग में आग लगने से आसपास का इलाका धुएं से घिर गया। वही इस घटना की सूचना मिलते ही आग को बुझाने के लिए दमकल की कई गाड़ियां मौके पर रवाना कर दी गई हैं। आग बुझाने के लिए 8 दमकलकर्मी मौके पर मौजूद हैं। खबर मिली है कि, पारेख अस्पताल में भर्ती 22 मरीजों को पास के विश्वास भवन में स्थित एक पिज्जा रेस्तरां में आग लगने के कारण सांस लेने में कठिनाई की शिकायत के बाद दूसरे अस्पताल में स्थानांतरित किया जा रहा है। ऐसे में एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है।
मुंबई में आगजनी की घटना कुछ ज्‍यादा ही तहलका मचा रही हैं, बीते दिनों ही महाराष्ट्र में मुंबई के घाटकोपर इलाके में यहां आगजनी‍ की घटना हुई थी, यहां एक गोदाम में भीषण आग भभकी थी। गोदाम में आग लगने के बाद आग देखते ही देखते विकराल हो गयी, आग की बड़ी-बड़ी लपटें एवं काला धुंआ आसमान की ओर साफ उठता हुआ नजर आया था।
Admin4

Admin4

    Next Story