महाराष्ट्र

महाराष्ट्र के ठाणे में लगी आग, कोई हताहत नहीं

Shiddhant Shriwas
16 March 2023 2:49 PM IST
महाराष्ट्र के ठाणे में लगी आग, कोई हताहत नहीं
x
महाराष्ट्र के ठाणे में लगी आग
महाराष्ट्र के ठाणे शहर में गुरुवार सुबह एक मंजिला मकान में आग लग गई और एक घंटे में उस पर काबू पा लिया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि लोकमान्य नगर में एक चॉल में घर में सुबह करीब साढ़े सात बजे लगी आग में कोई घायल नहीं हुआ।
ठाणे नगर निकाय के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख अविनाश सावंत ने कहा कि स्थानीय दमकलकर्मियों ने एक घंटे में आग पर काबू पा लिया। उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
Next Story