महाराष्ट्र

विले पार्ले इलाके में LIC ऑफिस में लगी आग, देखें वीडियो

jantaserishta.com
7 May 2022 9:43 AM IST
विले पार्ले इलाके में LIC ऑफिस में लगी आग, देखें वीडियो
x

मुंबई: देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के मुंबई दफ्तर में भी आग लगने की खबर है. आग से फिलहाल किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है. LIC का ये दफ्तर सांताक्रूज इलाके के विले पार्ले वेस्ट में स्वामी विवेकानंद मार्ग पर स्थित है और नानावती अस्पताल से सामने है. आग बुझाने के लिए फायरब्रिगेड की आठ गाड़ियों को तैनात किया गया है. फिलहाल आग बुझाने का काम जारी है.

ये आग दफ्तर की दूसरी मंजिल पर लगी, जहां सैलरी सेविंग स्कीम का दफ्तर है. आग से कई कम्प्यूटर और फर्नीचर को नुकसान पहुंचने की सूचना है.
एक अधिकारी ने बताया कि विले पार्ले पश्चिम में एसवी रोड पर स्थित दो मंजिला इमारत में सुबह सात बजे आग लग गई, हालांकि, घटना में फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है,
अधिकारी के मुताबिक, सूचना मिलते ही दमकल विभाग के कर्मी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची तथा आग बुझाने का अभियान शुरू किया. उन्होंने बताया कि आग लगने की वजहों का पता लगाया जा रहा है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story