- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- अंधेरी में संचालित...

x
देखें VIDEO...
मुंबई : मुंबई के अंधेरी उपनगरीय इलाके में शनिवार दोपहर नगर निगम द्वारा संचालित बेस्ट बस में आग लग गई, लेकिन उसमें सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अंधेरी पूर्व में वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर चकला जंक्शन पर दोपहर करीब सवा तीन बजे बस में आग लग गई।
नगर निकाय अधिकारी ने बताया कि पुलिस का फोन आने के बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और 15 मिनट में आग पर काबू पा लिया। आग लगते ही यात्री सुरक्षित बस से नीचे उतर गए।
अधिकारी ने कहा, "किसी भी यात्री को कोई चोट नहीं आई है।" आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। बेस्ट के अधिकारियों के मुताबिक, बस को वेट लीज पर लिया गया था। जनवरी में शहर में बेस्ट की एक और बस में आग लग गई थी। घटना में कोई घायल नहीं हुआ था।
BEST Bus Caught Fire near Chakala Andheri @RoadsOfMumbai @mumbaimatterz @PotholeWarriors @RoadsOfBombay @mumbaitraffic @rajtoday #Mumbai #fire pic.twitter.com/vxDLublynw
— Anand N. Ingle (@anand_ingle89) February 11, 2023
{जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}
Next Story