- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- शाहरुख खान के 'मन्नत'...
शाहरुख खान के 'मन्नत' के पास 14 वीं मंजिल में लगी आग, दमकल की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं

मुंबई: सुपरस्टार शाहरुख खान के मुंबई में बांद्रा पश्चिम के बैंड स्टैंड रोड में स्थित बंगले 'मन्नत' (Shahrukha Khan Mannat) के पास एक इमारत में भीषण आग (Fire breaks out) लगी है. इमारत का नाम 'जिवेश' है. इस 21 मंजिला इमारत की 14 वीं मंजिल में आग लगी है. फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंच चुकी हैं. मुंबई की इस बिल्डिंग में लगी आग (Mumbai Fire) को बुझाने का काम शुरू किया जा चुका है. फिलहाल आग लगने की वजह साफ नहीं हो पाई है. जिवेश बिल्डिंग शाहरुख खान के बंगले के पास ही मौजूद है. फायर ब्रिगेड ने इस आग को लेवल दो (Level 2 Fire) होने की जानकारी दी है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





