महाराष्ट्र

हाथापाई में रेलवे ट्रैक पर जा गिरा, ट्रेन से कटा; आरोपी पति-पत्नी गिरफ्तार

SANTOSI TANDI
17 Aug 2023 2:18 PM GMT
हाथापाई में रेलवे ट्रैक पर जा गिरा, ट्रेन से कटा; आरोपी पति-पत्नी गिरफ्तार
x
आरोपी पति-पत्नी गिरफ्तार
मुंबई के सायन रेलवे स्टेशन पर एक व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना 13 अगस्त की है। इसका वीडियो अब सामने आया है। दरअसल, रेलवे स्टेशन पर एक महिला को उस व्यक्ति से धक्का लगा था। जिससे नाराज होकर उसने और उसके पति ने उसे पीटा।
हाथापाई में शख्स ट्रेक पर जा गिरा और तभी ट्रेन आ गई और उसकी कटकर मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि आरोपी दंपति को गैर इरादतन हत्या के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है।
वीडियो में आरोपी पति शख्स को थप्पड़ मारते हुए दिख रहा है, जिसके बाद शख्स रेलवे ट्रैक पर गिर जाता है।
वीडियो में आरोपी पति शख्स को थप्पड़ मारते हुए दिख रहा है, जिसके बाद शख्स रेलवे ट्रैक पर गिर जाता है।
महिला ने शख्स की छाते से पीटा
इस घटना का एक CCTV वीडियो सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दिनेश ट्रेन के इंतजार में प्लेटफॉर्म पर घूम रहा है। तभी शीतल माने नाम की महिला से टकरा जाता है। ध्क्का लगने के बाद महिला दिनेश को छाते से मारने लगती है।
ये देखकर महिला का पति अविनाश गुस्से में दिनेश को थप्पड़ मार देता है। थप्पड़ लगते ही दिनेश लड़खड़ाते हुए ट्रैक पर गिर जाता है। वो उठने की कोशिश करता है लेकिन तभी ट्रेन आ जाती है और दिनेश उसमें फंसते हुए आगे तक घिसट जाता है। उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया जाता है। इलाज के दौरान उसकी मौत हो जाती है।
पुलिस ने कहा- दिनेश नशे में था
पुलिस ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला की दिनेश ने शराब पी रखी थी। वो मुंबई की बस सेवा में लोडर का काम करता था। CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी पति-पत्नी (अविनाश और शीतल) को गैर इरादतन हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। दोनों धारावी के रहने वाले हैं और घटना के समय सायन से मानखुर्द जा रहे थे।
ट्रेन हादसे से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें...
यूपी में ट्रेन के सामने कूदा ऑटो पार्ट्स कारोबारी, मौत; घर वालों ने कहा- बीमारी से तंग आकर आत्महत्या की
यूपी के प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट के घूरपुर थाना अंतर्गत मुंबई-प्रयागराज रेल मार्ग पर एक कारोबारी ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। घरवालों का कहना है कि वह बीमारी से तंग आ चुका था। उसका बहुत इलाज कराया गया। लेकिन वह ठीक नहीं हो रहा था
Next Story