महाराष्ट्र

बाप-बेटी का रिश्ता कलंकित: दरिंदे पिता ने 9 साल की बेटी का किया रेप, फिर...

jantaserishta.com
30 Oct 2021 4:12 PM IST
बाप-बेटी का रिश्ता कलंकित: दरिंदे पिता ने 9 साल की बेटी का किया रेप, फिर...
x
जानिए पूरा मामला.

ठाणे: महाराष्ट्र में ठाणे ज‍िले के डोंबिवली में एक पिता के द्वारा अपनी 9 वर्षीय बेटी का रेप करने की शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. इतना ही नहीं, वह अपनी आठ महीने की बेटी को शराब पिलाया करता था. मां ने इसका विरोध किया वह पिटाई भी करता था. पीड़िता की मां ने विष्णुनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है.

सांस्कृतिक नगरी डोंबिवली में 9 साल की बच्ची अपनी मां, बहन और पिता के साथ रह रही थी. एक काम के सिलसिले में मां गांव गई तो मौका पाकर दरिंदे पिता ने अपनी बेटी के साथ शराब पिलाकर गंदी हरकतें की. पिता ने यौन शोषण की बात किसी को नहीं बताने की धमकी भी दी.
डरी-सहमी लड़की ने अपनी मां से बताया तो उसने गाली-गलौज और पीटने की धमकी दी थी. वह रोज शराब पीकर आता था और अपनी पत्नी से झगड़ा करता था लेकिन मां ने हिम्मत दिखाते हुए शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत के मुताबिक, पुलिस ने पिता को गिरफ्तार कर लिया. इस मामले की विष्णुनगर के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक पंढरीनाथ भालेराव के मार्गदर्शन में महिला पुलिस उपनिरीक्षक एम. बी कपिले जांच कर रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story