- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- पीएम कुसुम योजना से...
महाराष्ट्र
पीएम कुसुम योजना से खुशहाल हुए किसान, समय पर मिल रहा फसलों को पानी
SHIDDHANT
14 Dec 2025 9:13 PM IST

x
Ahmednagar अहमदनगर। प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान यानी पीएम कुसुम योजना किसानों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। इस योजना के माध्यम से किसानों को सस्ती और निरंतर ऊर्जा उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे उनकी खेती आसान और लाभकारी बन रही है। महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले की राहाता तहसील के शिंगवे गांव के किसान दिलीप सयाजी शेजवल इसका उदाहरण हैं, जिनका जीवन पीएम कुसुम योजना से पूरी तरह बदल गया है।
किसान दिलीप शेजवल ने आईएएनएस से बातचीत के दौरान बताया कि पहले बिजली की अनियमित आपूर्ति के कारण फसलों को समय पर पानी देना बेहद मुश्किल होता था, जिससे उत्पादन भी प्रभावित होता था। कई बार बिजली न होने से सिंचाई रुक जाती थी और फसल को नुकसान झेलना पड़ता था। लेकिन पीएम कुसुम योजना के तहत सोलर पंप मिलने के बाद उनकी यह समस्या पूरी तरह समाप्त हो गई है। अब उन्हें नियमित और पर्याप्त पानी मिल रहा है, जिससे फसलों की सेहत बेहतर हुई है और उत्पादन में भी वृद्धि हुई है।
इसी तरह राहाता तहसील के एक अन्य किसान योगेश वसंतराव वाबले को भी पीएम कुसुम योजना के तहत सोलर पंप का लाभ मिला है। योगेश वाबले ने बताया कि अब वह अपने खेतों की सिंचाई सोलर पंप के जरिए करते हैं, जिससे बिजली कटौती की समस्या से उन्हें पूरी तरह राहत मिली है और खेती की लागत भी कम हुई है। उन्होंने बताया कि वह सवा तीन एकड़ भूमि में खेती करते हैं, जिसमें उन्होंने सोयाबीन की फसल उगाई है। पीएम कुसुम योजना के तहत आवेदन करने के करीब तीन महीने बाद उन्हें सोलर पंप उपलब्ध हो गया।
योगेश वाबले ने कहा कि सोलर पंप की सुविधा से अब दिन हो या रात, जब भी जरूरत होती है, वह खेतों को पानी दे सकते हैं। समय पर सिंचाई होने से फसलों की पैदावार बेहतर हुई है और उनकी आमदनी में भी इजाफा हुआ है। उन्होंने कहा कि सोलर पंप की वजह से उनकी खेती में बड़ा बदलाव आया है और वह उन्नत खेती करने में सफल हो सके हैं। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया और योजना की सराहना की।
Tagsपीएम कुसुम योजनाकिसानसोलर पंपअहमदनगरमहाराष्ट्रसिंचाईकृषिप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीनवीकरणीय ऊर्जाजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





