- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- पुणे में फर्जी कॉल...

x
Maharashtra महाराष्ट्र: पुणे पुलिस ने एक फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा किया है जो अमेरिकी नागरिकों को डरा-धमकाकर रोजाना 25 लाख रुपये से ज्यादा की ठगी कर रहा था। पुलिस ने इस कॉल सेंटर से जुड़े पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि 120 से ज्यादा कॉलिंग एजेंट्स को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
यह कॉल सेंटर खराड़ी क्षेत्र की एक इमारत में अगस्त 2024 से चल रहा था। आरोपी अमेरिकी नागरिकों को फोन कर उनके खातों के गलत इस्तेमाल का हवाला देकर उन्हें ड्रग तस्करी जैसे झूठे मामलों में फंसाने की धमकी देते थे। इसके बाद गिरफ्तारी से बचने के लिए गिफ्ट कार्ड्स खरीदने को मजबूर किया जाता था।
पुलिस ने 64 लैपटॉप, 41 मोबाइल फोन, वीपीएन सॉफ्टवेयर और हजारों अमेरिकी नागरिकों के नंबर बरामद किए हैं।
Tagsपुणे पुलिससाइबर क्राइमपुलिस छापेमारीpune policecyber crimepolice raidजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





