महाराष्ट्र

फर्जी आधार कार्ड गैंग का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार

jantaserishta.com
2 Jun 2022 6:58 PM IST
फर्जी आधार कार्ड गैंग का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार
x
पढ़े पूरी खबर

महाराष्ट्र की नागपुर पुलिस ने एक रैकेट का भंडाफोड़ किया है, जो किसी भी आरोपी को कोर्ट से रिहा कराने के लिए फर्जी आधार कार्ड और अन्य कागजात का इस्तेमाल कर उसे जमानत दिलाता था. पुलिस ने दो आरोपियों के पास से 250 फर्जी आधार कार्ड बरामद किए हैं.

आम तौर पर किसी भी आरोपी को कोर्ट से जब जमानत मिलती है, तब आरोपी के लिए कोई ऐसा व्यक्ति चाहिए होता है जो उसका बॉन्ड ले. आरोपी दोबारा कोई जुर्म करे तो बॉन्ड देनेवाले को दोषी माना जाता है. ऐसे में आरोपी को आसानी से कोई बॉन्ड नहीं देता है. इसी का फायदा ये लोग उठाते थे. पिछले छह साल से यह गोरखधंधा चल रहा था.
यह गिरोह जमानत के वक्त किसी भी शख्स की रिहाई के लिए फर्जी आधार कार्ड का इस्तेमाल करते थे. आधार नंबर भले ही अलग-अलग होते थे. लेकिन आधार कार्ड पर फोटो एक ही व्यक्ति की होती थी. यह आरोपियों की जमानत के वक्त बॉन्ड के लिए न्यायालय में मौजूद रहता था. इसके बदले में यह गिरोह आरोपी से उसकी हैसियत के मुताबिक रकम वसूल करता था. जिसका कुछ हिस्सा बॉन्ड के लिए न्यायालय में पेश होने वाले व्यक्ति को दिया जाता था. इस तरह कई लोगों की जमानत यह गिरोह करवा चुका है.
नागपुर के पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार ने बताया कि इस मामले में क्राइम ब्रांच की टीम ने दो आरोपी सुनील सोनकुसरे और सतीश साहू को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से 250 फर्जी आधार कार्ड, बॉन्ड सर्टिफिकेट, जाली हाउस टैक्स रसीद, टाटा सुमो कार, जाली सरकारी स्टाम्प, प्रिंटर, लैपटॉप और1000 पासपोर्ट फोटो सहित 6 लाख रुपये का सामान बरामद किया गया है. दो लोग अब भी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story