महाराष्ट्र

जालना इंडस्ट्रियल एस्टेट में स्टील कंपनी में धमाका, 8 से 10 मजदूरों की मौत का अनुमान

Admin4
1 Nov 2022 1:56 PM GMT
जालना इंडस्ट्रियल एस्टेट में स्टील कंपनी में धमाका, 8 से 10 मजदूरों की मौत का अनुमान
x
महाराष्ट्र के जालना में बड़ा हादसा हुआ है। जालना इंडस्ट्रियल एस्टेट स्थित गीताई स्टील कंपनी में मंगलवार सुबह स्टील पिघलने वाली भट्टी में भीषण विस्फोट हो गया। धमाका इतना जोरदार था कि भट्टी के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में आठ से दस मजदूरों की मौत होने की आशंका जताई जा रही है। कई मजदूर अस्पताल में जिंदगी और मौत से लड़ रहे है।
सभी घायल मजदूरों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। कंपनी प्रशासन ने घायलों को इलाज के लिए औरंगाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। इस बीच, विस्फोट की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक डॉ. अक्षय शिंदे, पुलिस उपाधीक्षक नीरज राजगुरु, पुलिस निरीक्षक रघुनाथ नाचण ने घटनास्थल का दौरा किया है। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विस्फोट की असल वजह क्या थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, जालना औद्योगिक एस्टेट में स्टील कंपनी में पिछले कुछ समय से कई भयानक घटनाएं हुई हैं, क्योंकि कंपनी सुरक्षा मानकों पर कोई ध्यान नहीं रख रही है।
Next Story