महाराष्ट्र

पिता का फर्ज निभाना पड़ा महंगा! पूर्व सैनिक पर चाकू से हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

jantaserishta.com
19 Nov 2026 10:35 AM IST
पिता का फर्ज निभाना पड़ा महंगा! पूर्व सैनिक पर चाकू से हमला, दो आरोपी गिरफ्तार
x
फैली सनसनी.
मुंबई: मुंबई के कांदिवली इलाके में एक पूर्व सैनिक पर चाकू से हमला करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घायल पूर्व सैनिक की पहचान 46 वर्षीय जयकरसिंह गुरमेजसिंह गिल के रूप में हुई है। उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार, पीड़ित जयकरसिंह गुरमेजसिंह गिल (46) कांदिवली पश्चिम स्थित पवार पब्लिक स्कूल के पास धनलक्ष्मी एसआर बिल्डिंग में रहते हैं। वे कुछ साल पहले ही भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हुए हैं। यह पूरा विवाद उस समय शुरू हुआ, जब जयकरसिंह के बेटे विक्रम सिंह और आरोपियों के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर बहस छिड़ गई।
विक्रम ने आरोपियों से कुछ हजार रुपए उधार लिए थे, जिसे लेकर आरोपी उसके साथ बिल्डिंग के पास गाली-गलौज कर रहे थे। बेटे के साथ हो रही बदतमीजी की आवाज सुनकर जब पूर्व सैनिक जयकरसिंह अपने घर से नीचे आए और युवकों के इस आचरण पर आपत्ति जताई, इससे आरोपी और अधिक भड़क गए। उन्होंने पहले पूर्व सैनिक के साथ हाथापाई की। इसके बाद गुस्से में आकर उन्होंने अपनी जेब से चाकू निकाला और पूर्व फौजी के सीने, कंधे और चेहरे पर ताबड़तोड़ वार कर दिए।
आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की नीयत से गंभीर रूप से घायल कर दिया और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। खून से लथपथ पूर्व सैनिक को आनन-फानन में नजदीकी शताब्दी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए बाद में एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
फिलहाल, पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों सुजल सचिन राठौड़ और साहिल नंदू मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि घटना के वक्त दोनों आरोपी शराब के नशे में धुत थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 109(1), 351(2), 352 और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story