महाराष्ट्र

संपत्ति विवाद में बड़े भाई की हत्या

Admin Delhi 1
20 Feb 2023 3:38 PM IST
संपत्ति विवाद में बड़े भाई की हत्या
x

क्राइम न्यूज़: मुंबई के जोगेश्वरी इलाके से एक खबर सामने आयी है। मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने एक 42 वर्षीय रियल एस्टेट एजेंट की आकस्मिक मृत्यु की रिपोर्ट दर्ज की है। वहीँ, मृतक की पत्नी ने आरोप लगाया है कि संपत्ति विवाद को लेकर उसके दो भाइयों और उनकी पत्नियों ने अपने बड़े भाई रविकुमार मोटकुरी की पीट-पीट कर हत्या कर दी है।

एमआईडीसी पुलिस ने मृतक की पत्नी द्वारा दिए गए बयान पर आईपीसी की धारा 304 और 34 के तहत मामला दर्ज किया ​है। मृतक के भाइयों जितेंद्र मोटकुरी और महेंद्र को गिरफ्तार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Next Story