महाराष्ट्र

आज से मुंबई सेंट्रल से गांधीनगर के बीच दौड़ेगी 'वंदे भारत' एक्सप्रेस ट्रेन

Rani Sahu
30 Sept 2022 12:54 PM IST
आज से मुंबई सेंट्रल से गांधीनगर के बीच दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन
x
मुंबई, पश्चिम रेलवे आज 30 सितंबर 2022 से गांधीनगर केपिटल (Gandhinagar Capital) और मुंबई सेंट्रल (Mumbai Central) के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (Vande Bharat Express Train) शुरू करने जा रही है। यह ट्रेन यात्रियों को विश्व स्तरीय आराम और सुविधाएं प्रदान करेगी। पूरी तरह से वातानुकूलित वंदे भारत में कई आधुनिक विशेषताएं हैं जैसे स्लाइडिंग दरवाजे, व्यक्तिगत रीडिंग लाइट, मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, अटेंडेंट कॉल बटन, बायो-टॉयलेट, स्वचालित प्रवेश और निकास द्वार, सीसीटीवी कैमरे, रिक्लाइनिंग सुविधा, आरामदायक सीटें हैं।
पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी सुमित ठाकुर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 30 सितंबर, 2022 को 10.30 बजे वंदे भारत एक्सप्रेस को गांधीनगर केपिटल रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। अहमदाबाद और मुंबई सेंट्रल के बीच उद्घाटक यात्रा के लिए यात्री अपने टिकट बुक कर सकेंगे। यह ट्रेन उद्घाटन के दौरान ट्रेन संख्या 09404 के रूप में अहमदाबाद से 14.00 बजे प्रस्थान करेगी और उसी दिन 19.35 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी। यह ट्रेन वडोदरा और सूरत स्टेशनों पर रुकेगी।
वंदे भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस का नियमित परिचालन 1 अक्टूबर, 2022 से शुरू होगा। यह ट्रेन सप्ताह में 6 दिन चलेगी और रविवार को नहीं चलेगी। ट्रेन संख्या 20901 मुंबई सेंट्रल-गांधीनगर केपिटल वंदे भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस मुंबई सेंट्रल से 06.10 बजे प्रस्थान करेगी और 12.30 बजे गांधीनगर केपिटल पहुंचेगी। इसी प्रकार वापसी में ट्रेन संख्या 20902 गांधीनगर केपिटल-मुंबई सेंट्रल वंदे भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस गांधीनगर केपिटल से 14.05 बजे प्रस्थान करेगी और 20.35 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी।
Next Story