महाराष्ट्र

गुवाहाटी से मुंबई के लिए निकले एकनाथ शिंदे, राउत ने दिया था चैलेंज

Rani Sahu
24 Jun 2022 8:50 AM GMT
गुवाहाटी से मुंबई के लिए निकले एकनाथ शिंदे, राउत ने दिया था चैलेंज
x
जहां एक तरफ महाराष्ट्र (Maharashtra) में चल ररहे राजनीतिक संकट में अब शह और मात का खेल का सस्पेंस अपने उफान पर है

नई दिल्ली/महाराष्ट्र. जहां एक तरफ महाराष्ट्र (Maharashtra) में चल ररहे राजनीतिक संकट में अब शह और मात का खेल का सस्पेंस अपने उफान पर है। वहीँ दूसरी तरफ तरफ शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) का गुट लगातार और भी मजबूत होता जा रहा है। उधर विधायक एक-एक करके उद्धव ठाकरे से अलग होते दिख रहे हैं।

मुंबई ले लिए शिंदे के निकलने पर सस्पेंस
वहीँ इन सबके बीच अन्य मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, संजय राउत (Sanjay Raut) के चैलेंज और चेतावनी के तुरंत बाद गुवाहाटी से आ रही एक बड़ी खबर के अनुसार, एकनाथ शिंदे अब गुवाहाटी से मुंबई के लिए भी रवाना हो चुके हैं। सूत्रों की मानें तो एकनाथ शिंदे गुवाहाटी होटल से रवाना भी हो गए हैं। वे अब आज मुंबई जा सकते हैं। हालाँकि सूत्रों से खबर आ रही है कि एकनाथ शिंदे ने फिलहाल मुंबई आने का प्लान टाल दिया है। वह अभी गुवाहाटी में ही रुकेंगे।
दरअसल शिंदे गुट को एक बड़ा झटका लगा है। शिवसेना विधिमंडल leader of house नेता का पद, अजय चौधरी को व्हिप जारी करने पर सुनील प्रभु को मान्यता मिली। वहीं यह मान्यता विधान सभा प्रभारी अध्यक्ष नरहरी झिरवल ने दी है। आज इससे पहले शरद पवार से मिलकर संजय राउत ने कहा था कि, हमारा अब जिसे भी सामना करना है, वह मुंबई में आ सकते हैं।
संजय राउत का चैलेंज
पता हो कि, संजय राउत ने आज शरद पवार से मिलने के बाद बागियों के खिलाफ सख्त तेवर जताते हुए कहा कि, "हमें तो जो करना था, कर लिया है। हम सब (MVA) एकसाथ हैं। अब बागियों के वापस आने का वक्त भी निकल चुका है। ऐसे में अगर फ्लोर टेस्ट हुआ तो हम ही जीतेंगे।"
उधर महाराष्ट्र में सियासी घमासान के आज चौथे दिन CM उद्धव ठाकरे ने सभी बागी विधायकों पर कार्रवाई शुरू करवा दी है। जी हाँ, सूत्रों की मानें तो एकनाथ शिंदे के साथ बगावत करने वाले करीब 40 विधायकों के PSO (निजी सचिव अधिकारी, कमांडो और कांस्टेबल) के खिलाफ बड़ी कार्रवाई होगी। जानकारी के अनुसार इन सभी PSO ने राज्य छोड़ते वक्त प्रशासन और खुफिया विभाग को सूचित नहीं किया, इसलिए अब इन पर एक्शन लेने का आदेश दिया गया है।
Rani Sahu

Rani Sahu

    Next Story