महाराष्ट्र

एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे को दिया एक और झटका, बदल दिया शिवसेना के दफ्तर का पता

Rani Sahu
28 Aug 2022 12:22 PM GMT
एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे को दिया एक और झटका, बदल दिया शिवसेना के दफ्तर का पता
x
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे को एक और झटका दिया है। एकनाथ शिंदे के खेमे ने शिवसेना पार्टी के केंद्रीय कार्यालय का पता बदल दिया है। वहीं, कार्यालय नया पता अब ठाणे के आनंद आश्रम में किया गया है।
उल्लेखनीय है कि, ठाणे को एकनाथ शिंदे का गढ़ भी माना जाता है। वहीं, मुंबई के दादर इलाके में शिवसेना का कार्यालय है। लेकिन अब पार्टी के कार्यालय का पता बदलने से महाराष्ट्र की राजनीति में एक बड़ी हलचल है। शिंदे के खमे ने उनके गुट के नेता यशवंत जाधव को मुंबई में विभाग प्रमुख के रूप में नियुक्त किया है। उन्ही के नियुक्ति पत्र पर पार्टी के केंद्रीय कार्यालय का पता पता आनंद आश्रम, श्री भवानी चौक, टेम्बी नाका, ठाणे पश्चिम लिखा गया है।
शिंदे ने किया शिवसेना पर दावा
पता हो कि, बागी विधायकों को लेकर सीएम एकनाथ शिंदे ने पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ बगावत की थी। जिसके बाद उन्होंने भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाई। उन्होंने सीएम पद की शपथ ली थी, तब भी उनके विधायक रिसॉर्ट में ही मौजूद थे। इसके बाद शिंदे ने उनका ही गुट असली शिवसेना होने का दावा किया था। और शिवसेना में नई नियुक्तियां कर दी थी, जिसे लेकर पार्टी में नए विवाद की शुरूवात हुई थी।सोर्स- नवभारत.कॉम

सोर्स- नवभारत.कॉम

Next Story