- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- पीएम मोदी के 12 साल...
महाराष्ट्र
पीएम मोदी के 12 साल पूरे होने पर एकनाथ शिंदे ने दी बधाई, बोले- देश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया
SHIDDHANT
9 Jun 2026 8:54 PM IST

x
Mumbai मुंबई। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लगातार 12 वर्ष तक देश का नेतृत्व करने पर बधाई दी और उनके कार्यकाल को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने नेतृत्व में भारत को विकास, प्रगति और वैश्विक प्रतिष्ठा के नए मुकाम तक पहुंचाया है।
मुंबई में मीडिया से बातचीत के दौरान एकनाथ शिंदे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार प्रधानमंत्री पद पर 12 वर्ष पूरे होना देश के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने बताया कि मोदी के कार्यकाल के 4,399 दिन पूरे होने जा रहे हैं और इसके साथ ही वह भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले प्रधानमंत्री के रूप में नया इतिहास रचेंगे। शिंदे ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने कार्यकाल में देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने, बुनियादी ढांचे के विकास को गति देने और भारत की वैश्विक पहचान को नई मजबूती प्रदान करने का काम किया है।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि दुनिया के कई देशों की अर्थव्यवस्थाएं चुनौतियों का सामना कर रही हैं, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत न केवल आर्थिक रूप से स्थिर रहा बल्कि लगातार आगे बढ़ता रहा। उन्होंने यह भी कहा कि मोदी ने एक भी दिन की छुट्टी लिए बिना देश सेवा की मिसाल पेश की है। एकनाथ शिंदे के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बनाई है और आज देश वैश्विक मंच पर अधिक प्रभावशाली भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि 140 करोड़ भारतीयों के लिए यह गर्व और खुशी का क्षण है।
Tagsनरेंद्र मोदीएकनाथ शिंदेपीएम मोदी 12 सालप्रधानमंत्री मोदीसबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्रीभारत विकासआत्मनिर्भर भारतभारतीय अर्थव्यवस्थामोदी सरकारमहाराष्ट्र उपमुख्यमंत्रीNarendra ModiEknath ShindePM Modi 12 YearsIndia GrowthBJP News.Prime Minister ModiLongest Serving Prime MinisterSelf-reliant IndiaIndian EconomyModi GovernmentMaharashtra Deputy Chief Minister
Next Story





