महाराष्ट्र

महाराष्ट्र के मंत्री अनिल परब को ED ने जारी किया समन

Rani Sahu
14 Jun 2022 5:10 PM GMT
महाराष्ट्र के मंत्री अनिल परब को ED ने जारी किया समन
x
बड़ी खबर

मुंबई: महाराष्ट्र के मंत्री अनिल परब को ईडी ने समन जारी किया है। ईडी ने समन जारी कर परब को कल पूछताछ के लिए बुलाया है। यह मामला महाराष्ट्र के रत्नागिरी में स्थित दापोली रिजॉर्ट मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा हुआ है। हाल ही में ईडी ने परब के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इसके बाद सात जगहों पर तलाशी अभियान चला था। परब के घर पर भी तलाशी ली गई थी।

जानकारी के मुताबिक यह केस रिसॉर्ट निर्माण के दौरान कोस्टल रेगुलेशन जोन से जुड़े नियमों की अनदेखी करने के संबंध में दर्ज किया गया है। गौरतलब है कि इससे पहले महाराष्ट्र से मंत्री नवाब मलिक और पूर्व गृहराज्य मंत्री अनिल देशमुख भी अलग-अलग मनी लॉन्ड्रिंग केसेज में गिरफ्तार हो चुके हैं।

Next Story