- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई हाईकोर्ट में लगी...
मुंबई। मुंबई हाई कोर्ट ने शनिवार को प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। हाईकोर्ट ने अधिकारियों से पूछा कि उन्होंने अभी तक पात्रा चाल केस के मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार क्यों नहीं किया। प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारी शिवसेना सांसद संजय राउत को दी गई जमानत निरस्त कराने की मांग को लेकर हाईकोर्ट गए थे। विशेष अदालत से धन शोधन के मामलों में 9 नवंबर 2022 को संजय राउत और से आरोपी प्रवीण राऊत को जमानत मिल गई थी। वह लगभग 100 दिन गिरफ्तार रहे। उसके बाद उन्हें जमानत मिली थी।विशेष अदालत की जमानत आदेश के विरोध में ईडी के अधिकारियों ने हाईकोर्ट में अपील की थी। दोनों की जमानत निरस्त करने की मांग की थी। इस पर हाईकोर्ट ने अधिकारियों को लताड़ते हुए कहा, कि अभी तक मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया।जो 100 दिन बंद रहे है, उनकी जमानत निरस्त कराने के लिए आप आए हैं। यह कहते हुए हाईकोर्ट ने अंतरिम आदेश जारी करने से इंकार कर दिया।
