- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- महिला से छेड़छाड़ के...
महाराष्ट्र
महिला से छेड़छाड़ के विवाद में डबल मर्डर, खेड तालुका में मचा हड़कंप
Rani Sahu
9 Oct 2022 4:21 PM GMT

x
पिंपरी : एक महिला की छेड़छाड़ (Molestation) पर से हुए विवाद में दो युवकों की तेजधार हथियार (Weapons) से वारकर निर्मम हत्या (Ruthless Murder) कर दी गई। पुणे जिले में खेड तालुका (Khed Taluka) के सावरदरी औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार को यह वारदात हुई है, जिससे पूरे तालुका में खलबली मच गई है। पिंपरी-चिंचवड (Pimpri-Chinchwad) की म्हालुंगे पुलिस ने इस बारे में मामला दर्ज कर फरार आरोपी की खोजबीन शुरू कर दी है। इस वारदात में मरने वाले युवकों के नाम सूरज नंदकुमार चव्हाण (27, निवासी सावरदरी, खेड, पुणे) और अनिकेत किसन पवार (24, निवासी सावरदरी, खेड, पुणे) है। इस हत्या के आरोप में प्रदीप दिलीप भगत (निवासी शिवमपार्क, सावरदरी, खेड, पुणे) के खिलाफ मामला दर्ज किया है। भक्ति अपार्टमेंट के सामने हुई इस वारदात को लेकर एक महिला ने म्हालुंगे पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। धारदार हथियार से किया हमला पुलिस के मुताबिक उक्त सभी चाकन औद्योगिक क्षेत्र के सावरदारी गांव में किराएदार के तौर पर रह रहे हैं। सूरज चव्हाण यहां अपने परिवार के साथ रह रहे हैं। इससे पहले प्रदीप बार-बार वादी के बगल में रहने वाली महिला से छेड़छाड़ कर रहा था। शनिवार को प्रदीप द्वारा महिला के बाथरूम की खिड़की तोड़ने के बारे में पूछताछ करने गए सूरज चव्हाण और उसके दोस्त अनिकेत के साथ हाथापाई हो गई। प्रदीप ने उन दोनों पर चाकू जैसे धारदार हथियार से हमला कर दिया। सूरज और अनिकेत इसमें घायल हो गए और एक मौके पर ही गिर गया। गंभीर रूप से घायल एक को स्थानीय नागरिकों ने आगे के इलाज के लिए तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम भेजी गई बहरहाल सावरदारी जैसे एक इंडस्ट्रियल एस्टेट में किराएदार के तौर पर रह रहे लोगों के बीच विवाद खड़ा होने और इलाके में दोहरे हत्याकांड की स्थिति पैदा हो गई है। इस घटना की सूचना मिलते ही महालुंगे पुलिस मौके का निरीक्षण करने के लिए पहुंची और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर हत्या कर फरार हुए आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम भेजी गई।
Source : Hamara Mahanagar
Next Story