महाराष्ट्र

प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर चांदीवली में स्कूली छात्रों को स्कूल सामग्री का वितरण

Admin Delhi 1
21 Sept 2022 1:33 PM IST
प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर चांदीवली में स्कूली छात्रों को स्कूल सामग्री का वितरण
x

मुंबई न्यूज़: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर, भाजपा मुंबई अध्यक्ष व विधायक आशीष शेलार व मुंबई के महामंत्री संजय उपाध्याय, की मौजूदगी में कक्षा पहली से पांचवीं तक के छात्रों को शैक्षणिक सामग्री वितरण का कार्यक्रम साकीनाका के सेठिया नगर हॉल में उत्तर मध्य मुंबई के जिला उपाध्यक्ष शुभ्रांशु दीक्षित के माध्यम से किया गया। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक विभाग के मुंबई अध्यक्ष वसीम खान साई श्रद्धा प्रतिष्ठान की विश्वस्त ममता दीक्षित, ठाकुर संतोष सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित थे।

उक्त कार्यक्रम सफल बनाने के लिए आयोजित भाजपा उत्तर मध्य मुंबई के जिला उपाध्यक्ष शुभ्रांशु दीक्षित सहित ट्रस्ट के पदाधिकारी एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार मेहनत की।



Next Story