- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- तंबाकू को लेकर हुआ...
महाराष्ट्र
तंबाकू को लेकर हुआ विवाद बना जानलेवा, 18 वर्षीय युवक की हत्या
Saba Naaz
13 Jun 2025 6:43 PM IST

x
Nagpur नागपुर : महाराष्ट्र के नागपुर शहर में तंबाकू को लेकर हुई तीखी बहस के बाद 18 वर्षीय एक युवक को उसके दो दोस्तों ने कथित तौर पर पीट-पीट कर मार डाला। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि घटना 9 जून को हुई और पीड़ित की पहचान आर्यन वाहिले के रूप में हुई है। गुब्बारा सजाने का काम करने वाला आर्यन अक्सर आरोपी राहुल श्याम हजारे (24) और नागेश्वर उर्फ सोनू मसराम (23) के साथ काम करता था। अजनी थाने के एक अधिकारी ने बताया कि आर्यन ने राहुल से तंबाकू और सुपारी का मिश्रण 'खर्रा' देने को कहा जिसके बाद झगड़ा शुरू हो गया। बहस हिंसक हो गई और राहुल ने कथित तौर पर आर्यन के सिर पर लोहे की रॉड से वार किया।
उन्होंने बताया कि आर्यन अगले दिन बेहोश पाया गया और यहां सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जीएमसीएच) में उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि हालांकि शुरू में इसे आकस्मिक मौत माना गया था, लेकिन पोस्टमार्टम से पुष्टि हुई कि मौत सिर में चोट लगने के कारण हुई। उन्होंने कहा कि आरोपी दोनों पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।
Tagsतंबाकूविवादजानलेवा18 वर्षीययुवकहत्याTobaccodisputefatal18 year oldyouthmurderजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





