महाराष्ट्र

दीपावली पर पटाखा फोड़ने को लेकर हुआ था विवाद, दंपति पर जानलेवा हमले के 4 आरोपी गिरफ्तार

jantaserishta.com
12 Nov 2026 12:56 PM IST
दीपावली पर पटाखा फोड़ने को लेकर हुआ था विवाद, दंपति पर जानलेवा हमले के 4 आरोपी गिरफ्तार
x
गैंग ने पति-पत्नी और उनकी छोटी बच्ची पर जानलेवा हमला कर दिया.
मुंबई: मुंबई के अंधेरी पूर्व स्थित मरोल कृष्णा नगर इलाके में दीपावली के दौरान पटाखे फोड़ने को लेकर हुए विवाद में एक गैंग ने पति-पत्नी और उनकी छोटी बच्ची पर जानलेवा हमला कर दिया। 8 से 10 लोगों के गैंग ने महिला को जमीन पर गिराकर डंडे से बेरहमी से पिटाई की।
जब महिला का पति उसे बचाने पहुंचा तो आरोपियों ने उसे भी जमकर पीटा। इस हमले में पति-पत्नी और उनकी बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद घायलों को इलाज के लिए जोगेश्वरी स्थित बालासाहेब ठाकरे ट्रॉमा केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, दीपावली के मौके पर अंधेरी पूर्व के मरोल कृष्णा नगर इलाके में गुप्ता परिवार की छोटी बच्ची गली में खाली जगह पर पटाखे फोड़ रही थी। इसी दौरान बादल गोस्वामी और उसकी गैंग ने पटाखे फोड़ने का विरोध किया। इसके बाद आरोपियों ने गुप्ता परिवार के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी।
विवाद इतना बढ़ गया कि बादल गोस्वामी और अन्य लोगों ने मिलकर गुप्ता परिवार पर हमला कर दिया। 8 से 10 लोगों ने महिला को जमीन पर गिराकर डंडे से बेरहमी से पीटा। पत्नी को बचाने पहुंचे पति को भी आरोपियों ने नहीं छोड़ा और उस पर भी हमला कर दिया। इस मारपीट में दंपति के साथ उनकी बच्ची भी गंभीर रूप से घायल हो गई।
इस मामले में मुंबई की एमआईडीसी पुलिस ने 8 से 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने गैंग के कथित सरगना बादल गोस्वामी के साथ धर्मेंद्र राजभर, जितेंद्र राजभर और श्याम नारायण गुप्ता को गिरफ्तार किया है। वहीं, फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
इससे पहले मुंबई के विलेपार्ले में दीपावली की रात को पटाखा फोड़ने को लेकर हुए विवाद में 18 वर्षीय युवक की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार और एक नाबालिग को हिरासत में लिया था। पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक, 8 नवंबर की रात करीब 11 बजे विलेपार्ले पश्चिम के वी.एम. रोड स्थित सानिध्य बिल्डिंग के सामने एचडीएफसी बैंक के पास फुटपाथ पर यह घटना हुई थी।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story