- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- Dholpur: शुद्ध आहार...
महाराष्ट्र
Dholpur: शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के अंतर्गत बड़ी कार्यवाही
Tara Tandi
18 Oct 2024 5:59 PM IST

x
Dholpur धौलपुर । दीपावली पर आमजन को शुद्ध खाद्य सामग्री मिले इसके प्रदेश भर में लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार निगरानी रखी जा रही है। जिससे खाद्य सामग्री विक्रेता मिलावटी सामग्री नहीं बेच सकें। शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा खाद्य पदार्थों के नमूने भी लिए जा रहे हैं। इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा आयुक्त और जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जयंती लाल मीणा द्वारा गठित टीम ने मनियां के बागचोली स्थित रामस्वरूप बघेल मावा निर्माता के यहां ढाई सौ किलोग्राम दूषित मावा तथा अवधि पार 40 किलो स्किम्ड मिल्क पाउडर मौके पर नष्ट करवाया गया तथा चार चार नमूने मावा तथा एक नमूना घी का लिया गया। नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी पदम सिंह परमार ने बताया की जांच रिपोर्ट में मिलावट पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 को तहत कठोर कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने बताया की दीपावली के त्यौहार तक लगातार मिलावट के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
TagsDholpur शुद्ध आहार मिलावटवार अभियानअंतर्गत बड़ी कार्यवाहीDholpur pure food adulterationwar campaignunder which big action is takenजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





