- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- देवेंद्र फडणवीस ने...

x
मुंबई। महाराष्ट्र सरकार ने नवंबर 2020 में श्रद्धा वाल्कर (shraddha walker) के लिखे गए एक पत्र पर पालघर पुलिस की 'निष्क्रियता' के लिए जांच के आदेश दिए हैं। श्रद्धा वाल्कर ने शिकायत पत्र में लिव-इन पार्टनर आफताब अमीन पूनावाला की मौत की धमकी का जिक्र किया था। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने इस मामले में गंभीरता दिखाते हुए कहाकि, पत्र में बहुत गंभीर कंटेंट है। मामले में जांच की जरूरत है। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के पास राज्य के गृह विभाग की भी जिम्मेदारी भी है। फडणवीस ने कहाकि, किसी को दोष दिए बिना, हमें सच्चाई जानने की जरूरत है। अगर पुलिस ने समय पर कार्रवाई की होती, तो हत्या को टाला जा सकता था।
स्थानीय पुलिस ने माना की उसे शिकायत पत्र मिला था
23 नवंबर, 2020 को श्रद्धा वाल्कर ने तुलिंज पुलिस स्टेशन (Tulinj Police Station) में एक लिखित शिकायत दी थी। जिसमें उसने कहा था कि कैसे आफताब ने उसे मारने और टुकड़ों में काटने की धमकी दी थी। पत्र के खुलासे के बाद स्थानीय पुलिस ने ने इस बात को विधिवत स्वीकार भी किया। पुलिस ने कहा कि हालांकि उसने मामले की जांच की थी, लेकिन श्रद्धा ने बाद में अपनी शिकायत वापस ले ली और एक और पत्र दिया, जो इस मुद्दे को समाप्त करने का संकेत था।
पत्र के शब्द बताते थे की वो कितनी दुखी थी
पत्र में लिखे शब्दों से यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि, वह कितनी दुखी थी। उसने लिखा कि, आफताब उसकी पिटाई करता है, उसे ब्लैकमेल करता है और उसकी हत्या करने और उसके शरीर के टुकड़े-टुकड़े करने की धमकी भी देता है।
आखिरकार आशंका सच साबित हुई
अब लगभग दो साल बाद यह सब 12 नवंबर को आफताब की गिरफ्तारी के साथ सच साबित हुआ। 18 मई को दिल्ली में आफताब ने उसके शरीर को कई टुकड़ों में काट दिया और फिर कई हफ्तों में उन टुकड़ों को ठिकाने लगा दिया।
गाली देता और पिटाता था
श्रद्धा वाल्कर (25 वर्ष) ने अपने पत्र के जरिए बताया कि, कैसे वह और 26 वर्षीय आफताब विजय विहार कॉम्प्लेक्स में एक साथ रह रहे थे। लेकिन वह छह महीने से उसे गाली दे रहा था। और उसकी पिटाई कर रहा था। आज उसने मुझे मारने की कोशिश की। उसने मुझे डरा दिया और ब्लैकमेल किया कि वह मुझे मार डालेगा, मेरे टुकड़े-टुकड़े कर देगा और मुझे फेंक देगा।
पुलिस के पास जाने की हिम्मत नहीं थी
उसने पत्र में लिखा, छह महीने हो गए हैं, वह मुझे लगातार पीट रहा है। मुझमें पुलिस के पास जाने की हिम्मत नहीं थी, क्योंकि वह मुझे जान से मारने की धमकी देता है।
Source : Hamara Mahanagar
( जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।)
Next Story