- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- दिल्ली में धमाका...
महाराष्ट्र
दिल्ली में धमाका इंटेलिजेंस फेलियर का नतीजा: सांसद अनिल देसाई
SHIDDHANT
11 Nov 2025 8:34 PM IST

x
Mumbai मुंबई। महाराष्ट्र में शिवसेना (यूबीटी) सांसद अनिल देसाई ने दिल्ली विस्फोट, दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के अस्पताल में भर्ती होने, महा विकास अघाड़ी (एमवीए) की बैठक और एमवीए-एमएनएस गठबंधन पर बात की। दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए कार विस्फोट पर सांसद अनिल देसाई ने कहा कि सोमवार को दिल्ली में एक बहुत ही गंभीर घटना हुई, और अब एजेंसियां इसकी जांच कर रही हैं। न केवल दिल्ली में बल्कि पूरे देश में हुए नुकसान और इसके प्रभाव को देखते हुए गृह मंत्रालय से लेकर संबंधित राज्य सरकारों तक हर संभव उपाय किए जा रहे हैं। मुंबई सहित महाराष्ट्र में हाई अलर्ट भी जारी कर दिया गया है।
उन्होंने कहा कि देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ऐसा होना बहुत दुर्भाग्य की बात है। यह इंटेलिजेंस का बड़ा फेलियर है। इतना फेलियर दिल्ली में हो सकता है तो बाकी जगहों पर तो क्या होगा। दिल्ली की जिम्मेदारी केंद्र सरकार के कंधों पर है। गृह मंत्रालय दिल्ली की कानून-व्यवस्था संभालता है। क्योंकि यह धमाका दिल्ली में हुआ है, इसलिए यह ज्यादा गंभीर है।
अभिनेता धर्मेंद्र के स्वास्थ्य पर उन्होंने कहा कि वे एक लीजेंड एक्टर हैं। देश के लोगों के दिलों में उन्होंने एक अलग जगह बनाई है। जिस तरह से राजकपूर, देव आनंद और दिलीप साहब ने अपनी जगह बनाई, उस तरह से धर्मेंद्र भी लोगों के दिलों पर राज करते हैं। हम उनकी अच्छी सेहत की कामना करते हैं।
वहीं, महाराष्ट्र समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अबू आसिम आजमी ने कहा कि मेरी राय में एनडीए विफल है। अगर दिल्ली के अंदर विस्फोट हो सकता है, जहां राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री रहते हैं, जहां पूरी सरकार काम करती है तो दिल्ली के दिल में ऐसा विस्फोट, मेरी राय में, एक विफलता है, 100 प्रतिशत विफलता।
दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए विस्फोट पर अबू आजमी ने कहा कि दिल्ली में लाल किले के पास एक विस्फोट हुआ है। यह दुखद है कि ऐसी घटना ऐसी जगह पर हुई। हम मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं। विस्फोट के लिए जिम्मेदार लोगों की जांच होनी चाहिए और उन्हें छह महीने के भीतर मौत की सजा दी जानी चाहिए।
Tagsदिल्ली ब्लास्टअनिल देसाईअबू आसिम आजमीशिवसेना यूबीटीमहाराष्ट्रएनडीए विफलताइंटेलिजेंस फेलियरधर्मेंद्र स्वास्थ्यमुंबई हाई अलर्टलाल किला विस्फोट.जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





