महाराष्ट्र

अग्निपथ भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट देने आए युवक की मौत

Bhumika Sahu
19 Aug 2022 8:54 AM GMT
अग्निपथ भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट देने आए युवक की मौत
x
युवक की मौत

औरंगाबाद: महाराष्ट्र के औरंगाबाद से एक अजीबो-गरीब घटना सामने आई है। दरअसल, यहां 'अग्निपथ' योजना के तहत भर्ती प्रक्रिया चल रही है। इसमें Physical test में सम्मिलित होने के बाद एक लड़का बेहोश हो गया। पुलिस के अनुसार, 22 वर्षीय कर्ण पवार भर्ती में सम्मिलित हुआ था, वह पहले बेहोश हुआ फिर उसकी मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, औरंगाबाद की कन्नड़ तहसील के विट्ठलवाड़ी गांव का रहने वाला कर्ण पवार अग्निवीर योजना के तहत भर्ती प्रक्रिया में सम्मिलित हुआ था। दौड़ने के बाद उसकी तबियत खराब हो गई। वह बेहोश हो गया। उसे आनन-फानन में सरकारी चिकित्सालय में ले जाया गया। जहां उपचार के चलते उसकी मौत हो गई।
रिपोर्ट के अनुसार, डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर मराठवाड़ा विश्वविद्यालय परिसर में बीते कुछ दिनों से भर्ती प्रक्रिया चल रही है। कर्ण पवार भर्ती में सम्मिलित होने के लिए औरंगाबाद आया था। युवक फिटनेस टेस्ट में सम्मिलित हुआ था। बृहस्पतिवार को तकरीबन 1 बजे दौड़ने के बाद वह जमीन पर गिर गया। उसे उपचार के लिए सरकारी चिकित्सालय ले जाया गया, मगर उपचार के चलते सुबह उसकी मौत हो गई। बेगमपुरा पुलिस थाने के एक वरिष्ठ अफसर ने बताया कि पोस्टमार्टम के पश्चात् लड़के का शव उसके घरवालों को सौंप दिया गया। इसके साथ ही युवक की मौत की जांच की जाएगी।


Next Story